Move to Jagran APP

कई घंटों से लापता थी महिला, विशालकाय अजगर के पेट में पाई गई मृत

इंडोनेशिया में 54 वर्षीय लापता महिला को एक अजगर ने निगल लिया।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 12:58 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 03:11 PM (IST)
कई घंटों से लापता थी महिला, विशालकाय अजगर के पेट में पाई गई मृत
कई घंटों से लापता थी महिला, विशालकाय अजगर के पेट में पाई गई मृत
जकार्ता (आइएएनएस)। आठ मीटर के विशालकाय अजगर को देख भयभीत लोगों को तब और अधिक हैरत हुई जब उसके फूले हुए पेट में एक इंडोनेशियाई महिला मृत पाई गई। दरअसल, महिला लंबे समय से लापता थी और परिजन उसकी तलाश में परेशान हो रहे थे। पुलिस ने बताया कि इंडोनेशियाई महिला अपने सब्जी के बगीचे में देखरेख कर रही थी, जिसके बाद वह गायब हो गई। खोजबीन के दौरान वह एक विशाल अजगर के पेट में मिली।

महिला की तलाश के दौरान गांववालों को एक अजगर दिखा जिसका पेट फूला हुआ था जिससे संदेह हुआ कि हो सकता है महिला को इसी अजगर ने निगला हो। इसके बाद जब अजगर का पेट फाड़ा गया तब उसमें से 54 वर्षीय वा तिबा का मृत शरीर मिला।

loksabha election banner

गांववालों ने पीड़ित महिला तिबा के सैंडल और कुल्हाड़ी से करीब 30 मीटर की दूरी पर सांप को पाया। बता दें कि इंडोनेशिया और फिलीपिंस में अमूमन छह मीटर की लंबाई के अजगर पाये जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.