Move to Jagran APP

इंडोनेशिया: पांच साल में तीसरी बार बदला विडोडो का मंत्रिमंडल

इंडोनेशिया के पांच साल के कार्यकाल में तीसरी बार जोको विडोडो के मंत्रिमंडल का फेरबदल हुआ है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 02:52 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 02:54 PM (IST)
इंडोनेशिया: पांच साल में तीसरी बार बदला विडोडो का मंत्रिमंडल
इंडोनेशिया: पांच साल में तीसरी बार बदला विडोडो का मंत्रिमंडल

जकार्ता (रॉयटर्स)। इंडोनेशिया में तीसरी बार जोको विडोडो के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में सामाजिक मामलों के मंत्री को बदल दिया है। अपने पांच साल के कार्यकाल में अपने तीसरे फेरबदल में उन्होंने नए प्रमुख स्टाफ को चुना है।

loksabha election banner

इस फेरबदल की पहले से उम्मीद जताई जा रही थी क्योंकि विडोडो के कुछ मंत्रियों ने इस साल अंत में होने वाले क्षेत्रीय चुनाव में खड़े होने के लिए अनुपस्थित रहने का अनुरोध किया था।

विडोडो मंत्रिमंडल में नए सामाजिक मामलों के मंत्री इडोड मरहम (Idod Marham) को बनाया गया है, जो कि गोल्कर पार्टी के सदस्य हैं। विडोडो से गठबंधन की जसूरी सबसे बड़ी पार्टी गोल्कर है। इससे पहले खोफिफाह इंदर परवंश सामाजिक मामलों की मंत्री थीं, जो अब पूर्व जावा प्रांत से चुनावी मैदान में खड़ी हैं। विडोडो ने एक नए मुख्य अधिकारी को भी नियुक्त किया है। मोल्डोको जो सेवानिवृत्त सैन्य प्रमुख है, जो कई इंडोनेशियाई लोगों की तरह एक ही नाम का उपयोग करते हैं बता दें कि विधानसभा और राष्ट्रपति चुनाव इसी साल (2019) में होने हैं।

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया के पापुआ में गहराया स्‍वास्‍थ्‍य संकट, भेजी गई सेना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.