समुद्र में गिरे इंडोनेशियाई विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला
29 अक्टूबर में जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिरे इंडोनेशियाई विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिल गया है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 05:56 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 05:56 PM (IST)
जकार्ता, एएफपी। गत अक्टूबर में जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिरे इंडोनेशियाई विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इससे दुर्घटना की असली वजह का पता लगाया जा सकेगा। इस विमान को भारतीय पायलट भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। हादसे में विमान में सवार सभी 189 लोग मारे गए थे।
लॉयन एयर का नया बोइंग विमान गत 29 अक्टूबर को दुर्घटनाग्रस्त होकर जावा द्वीप के पास समुद्र में गिर गया था। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के उप प्रमुख हारयो सातमिको ने सोमवार को यहां विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिलने की जानकारी दी।
जानकारों के अनुसार, नारंगी रंग के ब्लैक बॉक्स से विमान दुर्घटना के 90 फीसद मामलों में असली वजह का पता चल जाता है। इससे पहले मिले ब्लैक बॉक्स से दुर्घटना के वक्त विमान की गति, ऊंचाई और दिशा की जानकारी मिली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें