विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indonesia Volcano: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से मृतकों की संख्या बढ़ी, कई और लोगों के शव मिले

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 05 Dec 2023 04:31 PM (IST)

Indonesia Volcano पांच पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। माना जा रहा है कि 18 लोगों की मौत ...और पढ़ें

Indonesia Volcano इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़ी।
Indonesia Volcano इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़ी।

एपी, जकार्ता। Indonesia Volcano इंडोनेशियाई बचावकर्मियों ने माउंट मरापी में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के बाद मंगलवार को और लोगों के शव बरामद किए हैं। मरनेवालों की संख्या बढ़कर 23 होने की आशंका जताई जा रही है। सुमात्रा प्रांत के पुलिस प्रमुख एडी मार्डिएन्टो ने कहा कि विस्फोट स्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर शव मिले हैं।

फंसे लोगों के जीवित नहीं बचने की आशंका

पांच पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। माना जा रहा है कि 18 लोगों की मौत हो गई है। हम बाकी फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। आशंका है कि फंसे लोग जीवित नहीं बचे हैं। रविवार को शुरुआत में 11 पर्वतारोहियों की मौत होने की पुष्टि की गई थी और 50 से अधिक पर्वतारोहियों को बचा लिए जाने की जानकारी दी गई थी।

सोमवार को दोबारा हुए विस्फोट के बाद आसमान में 800 मीटर तक राख फैल गई, जिसके बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था