Move to Jagran APP

प्राइवेसी में उल्‍लंघन मामले पर फेसबुक की जांच में जुटा इंडोनेशिया

इंडोनेशियाई सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इसने नेशनल पुलिस चीफ को इंडोनेशिया में निजता संबंधित कानूनों के संभावित उल्‍लंघन मामले में जांच के लिए कहा है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 04:05 PM (IST)
प्राइवेसी में उल्‍लंघन मामले पर फेसबुक की जांच में जुटा इंडोनेशिया
प्राइवेसी में उल्‍लंघन मामले पर फेसबुक की जांच में जुटा इंडोनेशिया

जकार्ता (रायटर्स)। इंडोनेशिया सरकार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश के नागरिकों की प्राइवेसी में सेंध लगाने वाले फेसबुक की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

देश के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इसने  नेशनल पुलिस चीफ को इंडोनेशिया में निजता संबंधित कानूनों के संभावित उल्‍लंघन मामले में जांच के लिए कहा है। इससे एक दिन पहले ही फेसबुक ने 1 मिलियन से अधिक इंडोनेशियाई नागरिकों के व्‍यक्‍तिगत डेटा की जानकारी कैंब्रिज अनालिटिका को होने की संभावना जतायी थी।

फेसबुक कैंब्रिज अनालिटिका को गलत ढंग से अपने यूजर्स का डेटा शेयर किया। अब इस मामले में यूजर्स की संख्या 5 करोड़ से बढ़कर 8.7 करोड़ हो गई है। राजनीतिक फायदे के लिए फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी लीक करने के बाद अब फेसबुक की साख व विश्‍वसनीयता दांव पर लगी हुई है।

उल्‍लेखनीय है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 'कैम्ब्रिज अनालिटिका' को लेकर अहम खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक, 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' ने फेसबुक के करीब 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स का पसर्नल डेटा अनुचित तरीके से शेयर किया था। ये कंपनी डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम कर रही थी।

मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशिया में दोषी पाए जाने के बाद फेसबुक प्रतिनिधियों पर 12 साल की कैद और 871,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

संचार मंत्री रुदियनतारा ने बताया कि उन्‍होंने फेसबुक को वैसे आवेदनों पर रोक लगाने को कहा जो तीसरी पार्टी तक यूजर्स की व्‍यक्‍तिगत जानकारियां पहुंचाता है। उन्‍होंने आगे बताया कि हमने फेसबुक से उनके ऑडिट परिणामों के हम तक पहुंचाने को कहा ताकि हमें पता चल सके कि कैंब्रिज अनालिटिका द्वारा किसी की व्‍यक्‍तिगत जानकारियों का पता कैसे चलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.