इंडोनेशिया से कम हुआ टूरिस्टों का लगाव, 6.17 प्रतिशत पर्यटकों की कमी दर्ज की गई
इंडोनेशिया में विदेशी पर्यटकों में कमी दर्ज की गई है।
जाकार्ता, (रॉयटर्स)। इंडोनेशिया में विदेशी पर्यटकों में कमी दर्ज की गई है। जनवरी में इंडोनेशिया में कुल विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.04 मिलियन रही, जो एक साल पहले इसी महीने की तुलना में 6.17 प्रतिशत कम थी। यह जानकारी सांख्यिकी ब्यूरो ने गुरुवार को दी। इस आंकड़े में पड़ोसी देशों से आने वाले टूरिस्ट और विदेशी श्रमिक जो एक वर्ष से भी कम समय के लिए वर्क परमिट आते हैं शामिल हैं। ब्यूरो ने गुरुवार को अकेले पर्यटकों के लिए ब्रेकडाउन नहीं दिया, जो दिसंबर में 5.77 प्रतिशत नीचे था।
बता दें कि हर वर्ष कुल 50 फीसदी भारतीय इंडोनेशिया जाते हैं। उम्मीद की जा रही थी कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेंगी। इन यात्रियों के लिए ग्रेटर बाली का ऑफर शुरु करते हुए फ़डिल्लाह ने बताया कि आने वाले भविष्य में इंडोनेशिया भारतीय पर्यटकों को लिए 10 अन्य पर्यटन स्थल की शुरुआत करने जा रहा है। झील तोबा, तंजुंग, तंजुंग लेसुंमग, सीरिबु द्वीप, द बारबोदुर ये सभी इंडोनेशिया के नए हॉटस्पॉट हैं। उन्होंने बताया कि अगर भारत से आने वाले 7 लाख पर्यटकों के लक्ष्य को हम पूरा कर लेते हैं तो देश पर्यटन क्षेत्र में पांचवें स्थान पर आ जाएगा। वर्तमान में शीर्ष रैंक पर जापान देश है।