इंडोनेशिया में 6.5 की तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नूगरोहो ने कहा कि इमारत गिरने से 62 वर्षीय एक शख्स और एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई इसके अलावा कई घायल भी हो गए हैं।
जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक जकार्ता और आस-पास के तटीय इलाके में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके आने से दो लोगों की मौत हो गई। 20 सेकंड तक ये झटके महसूस किये गए। आपदा में कई घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय समय के मुताबिक, आधी रात के समय एक पर्यटन स्थल पर भूकंप आने से कई लोग घबरा गए।
इसके बाद जकार्ता के आस-पास के इलाकों और तटीय इलाके वाले जावा द्वीप में सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई। आधी रात के समय लोगों ने टीवी पर शहर के तटीय इलाकों में ट्रैफिक की खबरें देख रहे थे तभी उन्हें यह सूचना मिली जिससे लोगों में घबराहट पैदा हो गई। हालांकि चेतावनी जारी किये जाने के बाद एक भी सुनामी की घटना की खबर नहीं आई है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नूगरोहो ने कहा कि इमारत गिरने से 62 वर्षीय एक शख्स और एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई इसके अलावा कई घायल भी हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी जावा के कई इलाके में इमारत गिरने की खबर आई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप 6.5 की तीव्रता से आया और 91 किमी की गहराई तक था। आपको बता दें कि इंडोनेशिया के इस इलाके में ज्वालामुखी और भूकंप की खबरें आम तौर पर आती रहती हैं।
यह भी पढ़ें : चीन की कारस्तानी, कहा डोकलाम में अवैध तरीके से घुसा था भारत