COVID-19: महामारी के आगे बेबस इंडोनेशिया में टला चुनाव
कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया अस्त–व्यस्त हो है। दुनिया में जनसंख्या के मामले में चौथे स्थान पर इंडोनेशिया ने देश में होने वाले चुनावों की तारीख तीन माह के लिए आगे बढ़ा का
जकार्ता, एपी। नॉवेल कोरोना वायरस महामारी के आगे पूरी दुनिया बेबस है। इस घातक वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों में होने वाले प्रमुख आयोजनों को टाला जा रहा है। इस क्रम में इंडोनेशिया ने भी श्रेत्रीय चुनावों की तारीख आगे बढ़ा दी। पहले इन चुनावों की तारीख 23 सितंबर को निश्चित की गई थी। इसके लिए मतदान में हिस्सा लेने आने वाले मतदाताओं की संख्या दस करोड़ है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ( Joko Widodo ) ने लियू (Lieu) में एक कानून पर हस्ताक्षर किया। इसके अनुसार, इस साल चुनावों की तारीख को फिलहाल आगे बढ़ाकर सितंबर से दिसंबर कर दिया गया। हालांकि ये तारीख भी महामारी के हालात को देखते हुए आगे बढ़ाई जा सकती है।
यहां के 270 क्षेत्रों में इन चुनावों का आयोजन किया गया था। इसके तहत 9 गर्वनर, 37 मेयर, और 224 जिला प्रमुखों का चुनाव होना था। इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या 26 करोड़ से अधिक है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 12,071 है और मंगलवार दोपहर तक इसके कारण मरने वालों की संख्या 872 हो गई।
इंडोनेशिया में बुधवार को कोरोना वायरस के 367 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां अब तक कुल संक्रमण का आंकड़ा 12,438 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी अचमड यूरिआंटो (Achmad Yurianto) ने इस बात की जानकारी दी। देश में वायरस से संक्रमित 23 और लोगों की मौत हो गई और अब तक यहां मरने वालों का आंकड़ा 895 हो गया।
पिछले साल के अंत में चीन से शुरू हुए नॉवेल कोरोना वायरस के सफर ने पूरी दुनिया का चक्कर चार माह के भीतर ही लगा लिया और पृथ्वी पर मौजूद तमाम देशों को संक्रमित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, बुधवार सुबह 11 बजे तक दुनिया भर में कोविड-19 (COVID-19) महामारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3,525,116 हो गया वहीं मरने वालों की संख्या 243,540 हो गई।