चिनफिंग के बीमार होने की अटकलें तेज, क्या इसलिए 24 घंटे बाद भारत से रवाना हो गए थे चीन के राष्ट्रपति?
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तबीयत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वे भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से 24 घंटे के बाद ही लौट गए थे।
-1789551195876_m.webp)
चीन के राष्ट्रपति की सेहत को लेकर चल रहीं अटकलें (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से 24 घंटे में लौटे।
पीएम मोदी ने चिनफिंग की बेचैनी देखकर उनका हाल पूछा।
आलोचकों ने चिनफिंग की सेहत पर गंभीर सवाल उठाए।
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तबीयत को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें सामने आती हैं। एक बार फिर शी चिनफिंग की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
शी चिनफिंग 12-13 सितंबर के बीच भारत में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) में शामिल होने के लिए भारत आए थे। वे नई दिल्ली में एक दिन ही रुके, इस बात को लेकर भी चिनफिंग के आलोचक सवाल कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने पूछा चिनफिंग का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मीटिंग के दौरान भी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से पूछा था, 'क्या सब ठीक है?'
लोकल मीडिया के मुताबिक, पीएम मोदी ने देखा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बेचैन लग रहे थे और वे उनका हाल जानने के लिए रुके, जबकि उनके सहयोगी भी शी की ओर तेजी से बढ़ते दिखे।
यह एक छोटा सा पल था, जो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो गया, क्योंकि कमेंटेटर्स चीनी नेता की सेहत पर अपनी राय देने लगे।
चीन के राष्ट्रपति की तबीयत ठीक?
चीन के कड़े आलोचक और लेखक गॉर्डन जी. चांग ने लिखा, 'शी जिनपिंग की तबीयत ठीक नहीं है। इस बार चीन उनकी हालत छिपा नहीं सका।'
चीन की एक और आलोचक, जेनिफर जेंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के एक पूर्व अधिकारी का हवाला देते हुए दावा किया कि 'शी चिनफिंग सेरिबेलर एट्रोफी से पीड़ित हैं।'
जेनिफर जेंग का कहना है, 'इस स्थिति से निपटना मुश्किल है, क्योंकि शरीर के कुछ अन्य अंगों की समस्याओं के विपरीत, सेरिबैलम को आसानी से ट्रांसप्लांट के जरिए बदला नहीं जा सकता। अलग-अलग संकेतों को देखते हुए, यह काफी संभव है कि शी चिनफिंग वाकई सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।'
राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भारत का दौरा, जो सिर्फ 24 घंटे का था, उनकी सरकार के आलोचकों को चर्चा का नया विषय दे गया। इसी के चलते उनकी सेहत का मुद्दा अब लोगों की नजरों में आ गया है।
चिनफिंग समिट से जल्दी चले गए और पीएम मोदी के गाला डिनर में शामिल भी नहीं हुए, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा वहीं रुके रहे।
अमेरिका भाग चुके चीनी राजनीतिक कार्यकर्ता जी वानजुन ने लिखा, 'ब्रिक्स समिट खत्म होने से पहले ही, शी जिनपिंग ने भारत का अपना दौरा खत्म किया और तय समय से पहले बीजिंग लौट गए।'
जी वानजुन ने आगे लिखा, 'प्लेन में चढ़ते समय शी चिनफिंग को चलने में मुश्किल हो रही थी, उनके कदम लड़खड़ा रहे थे और उनका शरीर बार-बार बाईं ओर झुक रहा था।'
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने चिनंफिग से किन मुद्दों पर की चर्चा? रणधीर जायसवाल ने बताई अंदर की बात
