चीन में कम सफल कामगारों को पिलाया मूत्र, खिलाए कीड़े
चीन की सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो पर इसे लेकर गुस्से का इजहार किया गया है। यह काम दक्षिणी पश्चिमी प्रांत गुइझोउ में हुआ है।
By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:54 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:54 PM (IST)
बीजिंग, आइएएनएस। चीन में एक आवास जीर्णोद्धार कंपनी ने अपने कामगारों को मूत्र पीने और कीड़े खाने के लिए मजबूर किया। इसके अलावा कंपनी ने कामगारों को कमजोर प्रदर्शन के लिए एक दूसरे को फटकारने के लिए कहा है।
चीन की सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो पर इसे लेकर गुस्से का इजहार किया गया है। यह काम दक्षिणी पश्चिमी प्रांत गुइझोउ में हुआ है। वीडियो में दो कामगारों को नाक बंद कर मूत्र पीते दिखाया गया है। अन्य कामगार एक दूसरे को बेल्ट से पीट रहे हैं। यह काम सार्वजनिक रूप से किया गया है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार कामगारों को मूत्र पीने और कॉक्रोच खाने के लिए मजबूर किया गया। काम पूरा नहीं करने के कारण कुछ कामगारों को सिर मुंडाना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें