आखिरकार दक्षिण चीन सागर में शांति बनाए रखने पर सहमत हुए वियतनाम और चीन
एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर मध्यस्थता के लिए तैयार है।
हनोई, एएफपी। दक्षिण चीन सागर को लेकर वियतनाम और चीन के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। इसके अधिकतर जल क्षेत्र पर चीन के दावे का वियतनाम सबसे मुखर विरोधी रहा है। मगर अब दोनों देशों ने मिलकर इस तनाव को कम करने का फैसला किया है। आज आखिरकार दोनों दक्षिण चीन सागर में संघर्ष से दूर रहने पर सहमत हो गए।
आपको बता दें कि दक्षिण चीन सागर का क्षेत्र दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापारिक मार्गो में से एक है। अपने दावे को पुख्ता स्वरूप देने के लिए चीन ने वहां पर कृत्रिम द्वीप बना लिए हैं और उन पर सैन्य तैनाती भी कर दी है, जहां माना जाता है कि तेल व गैस के अथाह भंडार हैं।
सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के हनोई दौरे के दौरान एक साझा बयान में दोनों देशों द्वारा कहा गया कि वे दक्षिण चीन सागर में शांति बनाए रखने को लेकर सहमत हो गए हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर अमेरिका मध्यस्थता को तैयार है।
यह भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर पर मध्यस्थता करने को अमेरिका तैयार