Move to Jagran APP

अब ताइवान पहुंचे अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री, 2 महीने में दूसरे US नेता की यात्रा

चीन के विरोध की अनदेखी कर अब अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री ताइवान पहुंच गए हैं। 2 महीने में दूसरे अमेरिकी नेता की ये यात्रा है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:50 AM (IST)
अब ताइवान पहुंचे अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री, 2 महीने में दूसरे US नेता की यात्रा
अब ताइवान पहुंचे अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री, 2 महीने में दूसरे US नेता की यात्रा

ताइपे, एपी। चीन के विरोध को धता बताते हुए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री कीथ क्रैच गुरुवार को ताइवान पहुंचे। दो महीने के भीतर अमेरिकी प्रशासन की दूसरी बड़ी शख्सियत की यह ताइवान यात्रा है। ताइवान को अपना हिस्सा मानने वाला चीन नहीं चाहता कि वहां उसकी मर्जी के बगैर किसी अन्य देश का नेता या व्यक्ति जाए। ताइवान सरकार किसी अन्य देश के साथ सीधा संपर्क रखे या स्वतंत्र देश की सरकार जैसा व्यवहार करे। क्रैच राजधानी ताइपे में स्थित वायुसेना अड्डे पर विमान से उतरे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क पहने क्रैच का स्वागत ताइवान के उप विदेश मंत्री हैरी हो-जेन सेंग ने किया। 

prime article banner

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस स्तर के अधिकारी का संभवत: पहली बार ताइवान का दौरा हो रहा है। क्रैच अमेरिका के आर्थिक विकास, ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रालयों के भी सहायक मंत्री हैं। अपनी तीन दिवसीय यात्रा में क्रैच ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों-अधिकारियों से मिलेंगे। उनसे पहले अगस्त में अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स ऐजर ने ताइवान की यात्रा की थी। वह अमेरिका के किसी कैबिनेट मंत्री का ताइवान का पहला दौरा था। ऐजर के दौरे पर भी चीन ने कड़ा विरोध जताया था।

अमेरिका और ताइवान के बीच अनौपचारिक रिश्ता है। इसके बावजूद अमेरिका इस द्वीपीय देश का सबसे भरोसेमंद और शक्तिशाली मित्र देश है। चीन के विरोध की अनदेखी करते हुए अमेरिका ताइवान को अत्याधुनिक हथियार और अन्य उपकरण उपलब्ध कराता है। इतना ही नहीं, अमेरिकी नौसेना ताइवान की सुरक्षा के लिए हमेशा चौकन्नी रहती है, जिसके चलते लाख विरोध जताने के बावजूद चीन की ताइवान के खिलाफ कुछ करने की हिम्मत नहीं पड़ती। 

अमेरिकी राजदूत की शीर्ष ताइवानी अधिकारी से मुलाकात

क्रैच के ताइपे पहुंचने के कुछ देर बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने न्यूयॉर्क में ताइवान के शीर्षस्थ अधिकारी जेम्स केजे ली से मुलाकात की। केली ने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका और ताइवान के संबंध और मजबूत हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत की बीते 49 साल में ताइवान के किसी अधिकारी से भोजन पर इस तरह की यह पहली मुलाकात थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.