Move to Jagran APP

UN report: आठ वर्षों में चीन को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होगा भारत

संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत आने वाले आठ वर्षों में चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM (IST)
UN report: आठ वर्षों में चीन को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होगा भारत
UN report: आठ वर्षों में चीन को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होगा भारत

संयुक्‍त राष्‍ट्र, एएनआइ। भारत आने वाले आठ वर्षों में चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश (world's most populous country) बन जाएगा। वहीं साल 2019 और 2050 के बीच चीनी आबादी में 2.2 फीसदी की कमी आ जाएगी। यह कमी 31.4 मिलियन या 3.14 करोड़ के बराबर होगी। 'द वर्ल्‍ड पॉपुलेशन प्रोस्‍पेक्‍ट्स: हाइलाइट्स' (The World Population Prospects 2019: Highlights) शीर्षक से प्रकाशित संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट (United Nations report) में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है।  

loksabha election banner

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2050 तक दुनिया की आबादी 7.7 अरब से बढ़कर 9.7 अरब तक हो जाएगी। यही नहीं  दुनिया की आधी जनसंख्या केवल नौ देशों में ही होगी। इनमें भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका शामिल हैं। इन देशों को जनसंख्या वृद्धि के मुताबिक, घटते क्रम में रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सदी के अंत तक दुनिया की आबादी के लगभग 10.9 अरब होने का अनुमान है। यही नहीं 2050 तक व्यावहारिक रूप से सब-सहारा अफ्रीका (sub-Saharan Africa) की आबादी दोगुनी होगी। अध्‍ययन में यह भी कहा गया है कि वैश्विक प्रजनन दर में कमी के बावजूद जनसंख्‍या में यह बढ़ोतरी देखी जाएगी। बताया गया है कि बीते 69 वर्षों में दुनिया की आबादी में तीन गुना इजाफा हुआ है।

अध्‍ययन के मुताबिक, साल 1990 में प्रति वुमन (per woman) जन्‍म दर 3.2 थी जो 2019 में घटकर 3.2 पर आ गई है, साल 2050 तक इसके और कम होकर 2.2 होने का अनुमान है। यही नहीं साल 1990 में जीवन प्रत्‍याशा (life expectancy) 64.2 जो 2019 बढ़कर 72.6 साल हो गई है, 2050 तक इसके और बढ़कर 77.1 साल पर आने का अनुमान है। यह भी अनुमान है कि अगले 30 साल में भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ का इजाफा हो सकता है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.