VIDEO: चीन में दो अनजान लोगों ने जान पर खेल कर बच्ची की जान बचाई
चीन में एक अकेली लड़की जो एक बिल्डिंग में 30 फीट ऊपर एक छोटे से मंच पर फंस गई थी। दो साहसी युवकों ने उसकी जान बचाई।
बीलिंग, जेएनएन। कई बार ऐसा होता है कि दूसरों का दर्द अनजान लोग नहीं देख पाते हैं और उनको बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। चीन में ऐसा ही कुछ हुआ। घर में अकेली लड़की खिड़की से बाहर चढ़ गई। इस दौरान उसकी मां बाहर गई हुई थी। वह एक छोटे से मंच के किनारे पर फंस गई थी और उसे रेलिंग पर पकड़ना पड़ा। दो अनजान बहादुर दर्शक लड़की के बचाव में बिल्डिंग पर चढ़ गए। इस दौरान उनके निःस्वार्थ कृत्य को फिल्माया गया।
चीन में एक अकेली लड़की जो एक बिल्डिंग में 30 फीट ऊपर एक छोटे से मंच पर फंस गई थी। दो साहसी युवकों ने उसकी जान बचाई। दोनों लोगों ने पिछले शुक्रवार को बिना किसी सुरक्षा के आवासीय भवन के छज्जे पर पहुंचे। बच्ची रेलिंग पर खतरनाक रूप से लटकी हुई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की को दो या तीन साल की उम्र है, उसे घर में अकेले छोड़ दिया गया था, उसकी मां कहीं बाहर गई हुई थी।