Move to Jagran APP

कोरोना की इस सारणी से साफ होगा वायरस का आतंक, जानें- भारत समेत 50 मुल्‍कों का हाल

Cornavirus ऐसे में एक जिज्ञासा यह होती है कि आखिर कौन-कौन से देश इससे पीडि़त हैं। इन मुल्‍कों में कितने लोग प्रभावित हैंअलग-अलग देशों में इससे कितनी मौतें हो चुकी हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 12:58 PM (IST)
कोरोना की इस सारणी से साफ होगा वायरस का आतंक, जानें- भारत समेत 50 मुल्‍कों का हाल
कोरोना की इस सारणी से साफ होगा वायरस का आतंक, जानें- भारत समेत 50 मुल्‍कों का हाल

नई दिल्‍ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस cornavirus का कहर जारी है। दुनिया में अब तक इस वायरस से 3600 लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग इससे पीडि़त है। यह चीन, भारत, अमे‍रिका, यूराेपीय देशों और पश्चिम एशिया के कई देशों में फैल चुका है। सर्वाधिक मौतें चीन में हुई है। ऐसे में एक जिज्ञासा यह होती है कि आखिर कौन-कौन से देश इससे पीडि़त हैं। इन मुल्‍कों में कितने लोग प्रभावित हैं,अलग-अलग देशों में इससे कितनी मौतें हो चुकी हैं। आइए हम आपको देशवार कोरोना वायरस से पीडि़त लोगों की संख्‍या और इससे मरने वालों की संख्‍या का विवरण देते हैं। इस तालिका को रायटर ने 8 मार्च को जारी किया है।   

prime article banner
देश मौत पीडि़त
चीन  3,097  80,695 
 द कोरिया 50  7,134 
 ईरान  145  5,823 
इटली 233 5,883
जापान  13 1,157
फ्रांस  16 141
जर्मनी  00 795
स्पेन  10  480 
अमेरिका 19 437
स्विट्जरलैंड 01  228
 ब्रिटेन   02  209
 नीदरलैंड  11  188
 बेल्जियम  00  169
 स्वीडन   00  161
 नॉर्वे   00  147
 सिंगापुर  00  138
 हांगकांग  02  10
 मलेशिया  00  93
 ऑस्ट्रिया  00  79
  बहरीन  00  90
 ऑस्ट्रेलिया   02  73
  कुवैत  00  61
 कनाडा   00  51
 थाइलैंड   01  50
 आइसलैंड  00  50
 मिस्र  00  48
 इराक  04  47
 ग्रीस  00  46
 ताइवान  01  45
 यूएइ  00  45
 अल्‍जीरिया  00  36
 भारत  00  39
 चेक गणराज्‍य   00  26
 डेनमार्क   00  23
 सैन मैरिनो  01  23
 लेबनान   00  22
 फ‍िलिस्‍तीन  00  22
 इजरायल   00  21
 वियतनाम   00  21
 फ‍िनलैंड   00  19
 ब्राजील   00  19
 आयरलैंड   00  18
 ओमन  00  16
 रूस   00  15
 इक्‍वाडोर   00  14
 स्‍लोवेनिया   00  12
 क्रोएशिया   00  12
 मकाऊ   00  10
 अजेंटिना   01  09

चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान, इटली और जापान सर्वाधिक प्रभावित

विश्‍वभर में जानलेवा कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। अब तक यह 94 देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान, इटली और जापान इससे सर्वाधिक प्रभावित देश हैं। कई यूरोपीय देश इसकी चपेट में हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस तरह दुनियाभर में वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,491 हो गई है। ईरान में एक सांसद समेत 21 पीडि़तों ने दम तोड़ दिया। दक्षिण कोरिया और जापान में भी लोग वायरस से ज्यादा प्रभावित हैं। यह वायरस मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से ही दुनियाभर में फैला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अपना अनुमान

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि चीन से बाहर 94 देशों में कोरोना वायरस के पहुंचने की खबर है। पिछले 24 घंटे के दौरान फिलीपींस, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, चेक गणराज्य, स्लोवेनिया, भूटान, कैमरून, सर्बिया और दक्षिण अफ्रीका में पहले मामले सामने आए। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रियान ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि गर्मी में कोरोना वायरस (कोविड-19) खत्म हो जाएगा। हमारा अनुमान है कि यह वायरस लगातार फैलता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.