चीनी सेना के विमानों ने लाइन क्रॉसिंग को पार किया, ताइवान ने जताया विरोध
चीन के ये विमान ताइवान के लगभग 185 किलोमीटर तक अंदर तक घुस आए। मंत्रालय का कहना है चीनी विमान दक्षिण पश्चिम हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए हैं।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 03:17 PM (IST)
ताइपे, एपी। ताइवान ने आरोप लगाया है कि चीनी सेना के विमान उसके सरहद में घुसे हैं। ताइवान ने कहा है कि चीन का यह कदम उकसाने वाला है। ताइवन रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि चीन के दो जे-11 जेट विमान रविवार सुबह 11 बजे ताइवान सीमा में प्रवेश कर गए। चीन के ये विमान ताइवान के लगभग 185 किलोमीटर तक अंदर तक घुस आए। मंत्रालय का कहना है चीनी विमान दक्षिण पश्चिम हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए हैं। ताइवान ने कहा है कि चीनी विमानों को चेतावनी देते हुए जेट विमानों को उतारा गया है।
ताइवान के राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने कहा है कि चीनी सैन्य विमानों ने ताइवाट स्टेट की मध्य रेखा को पार किया है। ताइवान ने कहा कि यह चीन-ताइवान समझौते का सरासर उल्लंघन है। चीन ने हवाई सीमा का अतिक्रमण किया है।ि वदेश मंत्रालय जोसेफ वू ने कहा है कि चीन द्वारा यह लाइन क्रॉसिंग कर किया गया है। उन्होंने चीनी सेना के इस कदम को उत्तेजक और खतरनाक बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें