तेज आंधी-तूफान और बाढ़ से चीन में छह लोगों की मौत, कई हेक्टेयर फसल को पहुंचा नुकसान
चीन के जिग्यांशी राज्य में गुरूवार को आए आंधी-तूफान और बाढ़ से 6 लोगों की मौत हो गई। राज्य की 77400 हेक्टयर फसल को नुकसान पहुंचा है।
बीजिंग, प्रेट्र। चीन में तेज-तूफान से जियांग्शी राज्य का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि के कारण छह लोग की मौत हो गई और एक लापता हो गया। जियांग्शी राज्य के आपात प्रबंधन विभाग के अनुसार गुरूवार को आए तेज आंधी तूफान से कृषि क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य की 77,400 हेक्टेयर फसलों को सीधान नुकसान पहुंचा और 118 घर तूफान से बुरी तरह प्रभावित हो गए। वहीं, 97 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
चीन की मी़डिया रिपोर्ट के अनुसार 1.59 बिलियन युआन (लगभग 229 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में राज्य को सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग 88,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और 45,000 लोगों को सहायता दी जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को कपास की रजाई और बांस की चटाई आपदा प्रंबधन विभाग की ओर से पहुंचाई गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने शुक्रवार को एक इमरजेंसी टीम को अलर्ट कर दिया है। राज्य में 12 जून तक लिए भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। स्थानीय लोगों को संभावित बाढ़, भूस्खलन और भूस्खलन के प्रति अलर्ट रहने की सलाह भी दी गई है।
गौरतलब है कि चीन के साथ ही भारत में भी मानसून आने के संकेत दे दिए गए हैं। 7 दिनों की देरी के बाद केरल में 8 जून को मानसून पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के आगमन के लिए सभी स्थितियां शुक्रवार को ही अनुकूल बन गई थीं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप