Move to Jagran APP

हांगकांग: प्रतिबंध के बाद भी लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोलों

हांगकांग में रविवार को एक बार फिर प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने उनपर आसू गैस का इस्तेमाल किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 04:13 PM (IST)
हांगकांग: प्रतिबंध के बाद भी लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोलों
हांगकांग: प्रतिबंध के बाद भी लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोलों

हांगकांग, एएफपी। हांगकांग  में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी  लोगों ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोलो का इस्तेमाल किया। बता दें कि  हांगकांग में पिछले सात हफ्तों से सरकार के खिलाफ और लोकतंत्र के समर्थन में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। 

loksabha election banner

रविवार को एक बार फिर शहर में लोगों ने इकट्ठा होना शुरु किया दोपहर में भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पुलिस ने स्थिर विरोध की इजाजत दे दि थी लेकिन, शहर में मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने मार्च पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने थोड़ी ही देर में सड़कों पर उतरते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।

मार्कस नामक एक 22 वर्षीय छात्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान रोते हुए कहा कि मुझे लगता है कि युवाओं ने हांगकांग के लिए अपने भविष्य का बलिदान करते हुए बहुत संघर्ष किया। पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। जिससे दंगा और भड़क गया। इसके बाद प्रदर्शकारियों ने पुलिस की एक वैन का घेराव कर लिया। बाद में रबर की गोलियां भी दांगी गई।  जब अधिकारियों ने शहर के मेट्रो स्टेशन के अंदर बचे हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान 45 लोग घायल हो गए। 

शनिवार को भी यहां हिंसा ही हुई थी। हिंसा ने शहर के बीजिंग-समर्थक नेतृत्व को लेकर राजनीतिक संकट को बढ़ा दिया है। लाखों प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर आ जाने, पुलिस और कट्टर प्रदर्शनकारियों की जेबों के बीच छिटपुट हिंसक टकराव के बाद हाल के इतिहास में हांगकांग सबसे बुरे संकट में है। पुलिस ने रविवार को कहा कि यूएन लॉन्ग में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मैक्स चुंग एक युवा कार्यकर्ता थे, जिन्होंने शुरुआत में यूएन लॉन्ग विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन किया था। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 24 लोग घायल हुए है। हालांकि इनमें से कई लोगों को छुट्टी दे दी गई है लेकिन, दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.