चीन में रमजान पर सख्त पहरा: शिनजियांग में 500 से अधिक उइगर गिरफ्तार, धार्मिक पाबंदियां तेज
चीन के शिनजियांग प्रांत में रमजान के दौरान अवैध धार्मिक गतिविधियों के आरोप में 500 से अधिक उइगरों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

रमजान के दौरान चीन में 500 से अधिक उइगर गिरफ्तार (फोटो- एक्स)
HighLights
रमजान में उइगरों की गिरफ्तारी से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है
रमजान माह में वहां तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं
आईएएनएस, बीजिंग। चीन के शिनजियांग प्रांत में रमजान के दौरान अवैध धार्मिक गतिविधियों के आरोप में 500 से अधिक उइगरों को गिरफ्तार किया गया है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्जिदों के आसपास चौकियों की संख्या बढ़ा दी गई है, जबकि वहां रह रहे लोगों के घरों की तलाशी ली जा रही है। इससे लोगों में दहशत है।
इम्पैक्ट इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रमजान में उइगरों की गिरफ्तारी से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रमजान माह में वहां तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे मानवाधिकारों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। वहां धार्मिक क्रिया-कलापों पर प्रतिबंध लगा कर बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो उइगरों के प्रति बीजिंग के दृष्टिकोण को परिलक्षित कर रहा है।
