Move to Jagran APP

चीन के शिनजियांग प्रांत में हिरासत में हो रहीं मौतें

सिविल संस्थाओं की रिपोर्टो के आधार पर अमेरिका ने चीन पर 10 लाख उइगर मुसलमानों को हिरासत शिविरों में रखने का आरोप लगाया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 10:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 10:06 PM (IST)
चीन के शिनजियांग प्रांत में  हिरासत में हो रहीं मौतें
चीन के शिनजियांग प्रांत में हिरासत में हो रहीं मौतें

वाशिंगटन, आइएएनएस। उइगर मुसलमानों के एक संगठन ने कहा है कि उसके पास इस तरह की विश्वसनीय खबरें हैं कि चीन के शिनजियांग प्रांत में उत्पीड़न के चलते हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। वाशिंगटन स्थित गैर सरकारी संगठन उइगर ह्यूमन राइट्स प्रोजेक्ट ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में दखल देने की मांग की है। इसने कहा है कि चीन सरकार एक तरफ तो दुनियाभर में खुद को एक आदर्श प्रशासन के तौर पर प्रस्तुत करती है। दूसरी तरफ, उइगर मुसलमानों को बड़ी संख्या में हिरासत शिविरों में नजरबंद करके रखा जा रहा है।

loksabha election banner

सिविल संस्थाओं की रिपोर्टो के आधार पर अमेरिका ने चीन पर 10 लाख उइगर मुसलमानों को हिरासत शिविरों में रखने का आरोप लगाया है। लेकिन, चीन ने हाल में ही इन रिपोर्टो से इन्कार किया है। उइगर ह्यूमन राइट्स प्रोजेक्ट ने कहा है कि यह उइगर मुसलमानों के लिए लंबी अवधि की कल्याणकारी योजनाएं बनाने का सही समय है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर उइगर मुसलमानों को हिरासत में रखने के मामले में चीन की जवाबदेही भी सार्वजनिक रूप से तय की जानी चाहिए।

पुलिस छापेमारी के बाद छात्र कार्यकर्ता लापता
दक्षिण चीन के हुई झोऊ शहर में पुलिस छापेमारी के बाद से कई छात्र कार्यकर्ता लापता हैं। एक अपार्टमेंट में रह रहे 40 छात्र कार्यकर्ता यूनियन बनाने की फैक्टरी कर्मचारियों की मांग का समर्थन कर रहे थे। रायटर को दिए गए एक वीडियो में हेलमेट पहने पुलिसकर्मियों को वहां के निवासियों के साथ हाथापायी करते देखा जा सकता है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि छात्र कार्यकर्ताओं का क्या हुआ? उस अपार्टमेंट में रह रहे पांच कार्यकर्ता इस बारे में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.