विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में बड़ा हादसा, नर्सिंग होम में आग लगने से 20 की मौत; कई लोगों को बचाया गया

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Wed, 09 Apr 2025 08:49 AM (IST)

चीन के एक नर्सिंग होम में अचानक भीषण आग लग जाने के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है। ...और पढ़ें

चीन के एक नर्सिंग होम में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
चीन के एक नर्सिंग होम में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. चीन के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग
  2. 20 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत

रॉयटर्स, चीन। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आग में मारे गए लोग और इलाज के लिए अस्पताल भेजे गए अन्य बुजुर्ग

शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि 8 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे हेबेई प्रांत के चेंगडे शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में आग लग गई।

शिन्हुआ ने बताया कि नर्सिंग होम में आग लगने के बाद सुरक्षित निकाले गए लोगों को आगे की निगरानी और उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कितने लोग घायल हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

आग की वजह की जांच जारी

वहीं, आग के कारणों की जांच अभी चल रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी स्थिति की जांच कर रहे हैं और इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चीन में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा बांध, अरुणाचल के सांसद बोले- भविष्य में ला सकता है जल प्रलय