Move to Jagran APP

Coronavirus: वुहान में आखिरी तीन रोगी भी कोरोना से उबरे, अस्पताल से मिली छुट्टी

कोरोना वायरस संक्रमित वुहान के आखिरी चीन रोगियों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 04:33 PM (IST)
Coronavirus: वुहान में आखिरी तीन रोगी भी कोरोना से उबरे, अस्पताल से मिली छुट्टी
Coronavirus: वुहान में आखिरी तीन रोगी भी कोरोना से उबरे, अस्पताल से मिली छुट्टी

बीजिंग, पीटीआइ। चीन में कोरोना महामारी का केंद्र रहे वुहान शहर में आखिरी तीन रोगी भी बीमारी से उबर गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में ही गत दिसंबर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। यहीं से यह खतरनाक वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। हाल में इस शहर की 1.1 करोड़ आबादी का कोरोना टेस्ट किया गया था। इसमें कोई संक्रमित नहीं पाया गया था।

loksabha election banner

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि देश में पांच नए मामले पाए गए। ये सभी दूसरे देशों से आए मामले हैं। इनमें से चार शंघाई और एक सिचुआन प्रांत में मिले। कोरोना के बिना लक्षण वाले तीन मामले भी पाए गए। इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 297 हो गई। जबकि चीन में कोरोना संक्रमितों की कुल तादात 83 हजार 27 हो गई है। इनमें से महज 66 पीडि़तों का ही इलाज चल रहा है। 78 हजार 327 उबर चुके हैं।

कुल चार हजार 634 पीड़ितों की मौत हुई। सरकारी अखबार पीपुल्स डेली ने शुक्रवार को बताया कि वुहान में आखिरी तीन कोरोना रोगी भी ठीक हो गए। इन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हुबेई में कुल 68 हजार 135 मामले पाए गए थे। चार हजार 512 पीड़ितों की जान गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में करीब 56 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला भी पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में दर्ज किया गया था। यहीं से कोरोना वायरस की शुरुआत होने के साथ ये बाकी देशों में फैल गया था। बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। वायरस को लेकर चीन तभी से लगातार अमेरिका के निशाने पर आ गया है। अमेरिका प्रशासन ने इसके लिए चीन को काफी बार चेतावनी दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.