चीन में भूस्खलन से तीन की मौत, 9 लोग मलबे में दबे
चीन के शन्शी प्रांत में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत, जमीन धरने के कारण 9 लोग मलबे में दबे, राहत-बचाव कार्य जारी।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 12:40 PM (IST)
style="text-align: justify;">बीजिंग (एपी)। उत्तर चीन के शन्शी प्रांत में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल 9 लोग जमीन के धसने की वजह से दब गए हैं। जिनकी जान बचाने की जद्दोजहद की जा रही है। लुलियांग के स्थानीय प्रशासन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि 100 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां, बचाव कर्मी और मेडिकल कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
भूस्खलन की यह घटना सुबह पांच बजे से करीब की है। इस घटना में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। लुलियांग के पहाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। साल 2008 में भूस्खलन की एक ऐसी ही घटना में 19 लोगों की मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें