विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में महिला और उसके बच्चे समेत तीन पर चाकू से हमला, जापान ने अपने नागरिकों को दी सावधान रहने की सलाह

Published: Tue, 25 Jun 2024 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2024 01:02 PM (IST)

चीन के शहर सूजौ में एक जापानी महिला और उसके बच्चे समेत तीन लोगों को चाकू मारने वाले शख्स को ...और पढ़ें

चीन में जापनी महिला और उसके बच्चे पर चाकू से हमला। (प्रतीकात्मक फोटो)
चीन में जापनी महिला और उसके बच्चे पर चाकू से हमला। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पूर्वी चीन के सूजौ शहर में हुई चाकूबाजी की घटना।
  2. एक चीनी महिला भी घायल, अस्पताल में भर्ती।
  3. दूतावास ने आरोपी के नाम का नहीं किया खुलासा।

एपी, बीजिंग। चीन के शहर सूजौ में एक जापानी महिला और उसके बच्चे समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। चाकू मारने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी मंगलवार को जापानी दूतावास के प्रवक्ता ने साझा की।

पूर्वी चीन में स्थित सूजौ शहर में एक जापानी स्कूल द्वारा संचालित स्कूल बस के स्टॉप पर व्यक्ति ने चाकू से हमला करके महिला और उसके बच्चे को घायल कर दिया है। बस में सवार एक चीनी महिला ने आरोपी को बस में चढ़ने से रोका तो उसने उस पर भी हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी में शपथ क्यों नहीं ले पाया बिहार का ये सांसद? जताना पड़ा अफसोस, जानें इसके पीछे की वजह

आरोपी के नाम का नहीं किया खुलासा

मां और बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि चीनी महिला हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जांच जारी है। हालांकि हमले की वजह का पता नहीं चला है। उन्होंने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया।

जापान ने नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील

इस बीच जापान ने चीन में रहने वाले अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी। दरअसल, चीन में चाकूबाजी की गई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी महीने एक चीनी व्यक्ति ने चार अमेरिकी विश्वविद्यालय के प्रशिक्षकों पर जिलिन शहर के एक सार्वजनिक पार्क में चाकू से हमला किया था। मई में दक्षिण-पश्चिमी चीन के एक अस्पताल में चाकूबाजी में दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 21 लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जमानत या जेल में ही रहेंगे, दिल्ली HC कुछ देर में सुनाएगा फैसला