Move to Jagran APP

हांगकांग में लोकतंत्र की लिए बड़ी रैली, सहमी सरकार, लोकतंत्र समर्थक नेता वोंग गिरफ्तार

वोंग की डेमोसिस्‍टो पार्टी ने इस खबर की पुष्टि की है। पार्टी ने कहा है कि एक प्रमुख सदस्‍य एग्‍नेस चाउ को भी हांगकांग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 09:12 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 09:47 AM (IST)
हांगकांग में लोकतंत्र की लिए बड़ी रैली, सहमी सरकार, लोकतंत्र समर्थक नेता वोंग गिरफ्तार
हांगकांग में लोकतंत्र की लिए बड़ी रैली, सहमी सरकार, लोकतंत्र समर्थक नेता वोंग गिरफ्तार

हांगकांग, एजेंसी । हांगकांग में चल रहे प्रदर्शन के बीच लोकतंत्र समर्थक नेता जोशुआ वोंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वोंग की डेमोसिस्‍टो पार्टी ने इस खबर की पुष्टि की है। पार्टी ने कहा है कि एक प्रमुख सदस्‍य एग्‍नेस चाउ को भी हांगकांग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पार्टी का कहना है कि शुक्रवार की तड़के वोंग को हांगकांग के चाई पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया। पुलिस ने वोंग पर तीन आरोप लगाए हैं। हालांकि, हांगकांग पुलिस ने अभी वोंग की गिरफ्तारीर की पुष्टि नहीं की है।
जोशुआ वोंग की गिरफ्तारी ऐसे समय हो रही है जब शनिवार को हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में एक बड़ी रैली का अायोजन किया गया है। इस रैली के मद्देनजर वोंग की गिरफ्तारी काफी अहम है। बता दें कि वोंग ने वर्ष 2014 में हांगकांग सरकार से प्रत्‍यर्पण बिल कानून को रद करने का आह्वान किया था। इस आंदोलन का हांगकांग में व्‍यपाक असर पड़ा था। उस वक्‍त वोंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया था। लेकिन एक बार फ‍िर से हांगकांग सरकार ने वाेंग को गिरफ्तार किया है। सरकार को आशंका है कि वोंग की पार्टी इस आंदोलन को अपना समर्थन कर सकती है।  
हालांकि, इस रैली को सरकार की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने सुरक्षा के आधार पर इस रैली करने को मना कर दिया है। इससे यह आशंका प्रबल हो गई है कि एक बार फ‍िर पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो सकते हैं। हांगकांग पुलिस का कहना है कि इस रैली की आड़ में कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक और विनासकारी कार्य कर सकते हैं। बता दें कि हांगकांग सरकार के प्रत्‍यर्पण बिल के विरोध में जून के बाद से विरोध के सिलसिले में 850 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 

loksabha election banner

दुनिया की खबरों को पढ़ने की लिए यहां पर क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.