Move to Jagran APP

Coronavirus: चीन के वुहान शहर से 76 दिनों बाद हटा लॉकडाउन, यहीं से हुई थी वायरस की शुरुआत

चीन के वुहान शहर में 76 दिन बाद कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन को हटा दिया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 07:58 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 07:58 AM (IST)
Coronavirus: चीन के वुहान शहर से 76 दिनों बाद हटा लॉकडाउन, यहीं से हुई थी वायरस की शुरुआत
Coronavirus: चीन के वुहान शहर से 76 दिनों बाद हटा लॉकडाउन, यहीं से हुई थी वायरस की शुरुआत

वुहान, एएनआई। चीन के हुबुई प्रांत के वुहान शहर जहां से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी। वहां 76 दिनों से लगा लॉकडाउन बुधवार को हटा दिया गया है। करीब 1 करोड़ 10 लाख की आबादी बाले इस शहर में एक बार फिर लोगों का जीवन सामान्य होने लगा है।

loksabha election banner

लॉकडाउन लागू होने के बाद से शहर के ज्यादातर लोग, जिनमें डिलीवरी मैन, ऑफिस कर्मचारी, डॉक्टर और नर्स शामिल थे, फंस गए थे। प्रांतीय अधिकारियों ने भी स्थानीय परिवहन और अंतर-प्रांत परिवहन पर लगाए गए अस्थायी लॉकडाउन को हटा दिया है। हुबेई में प्रांतीय अधिकारियों ने 25 मार्च को वुहान को छोड़कर मुख्य प्रांत चीन में सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रांत में सामान्य स्थिति लाने के प्रयास के लिए लॉकडाउन को हटा दिया है। हुबेई में लोगों को कलर-कोडित क्यूआर कोड दिए गए थे, जो उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देते है। अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देने वाले हरे क्यूआर कोड वाले लोग अपने घरों से बाहर निकलने की इजाजत दी जाती थी। 

 ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने यहां सार्वजनिक परिवहनों के साधन से भी बैन हटा लिया है। अब इंटरसिटी और इंटरस्टेट सेवाओं को चालू कर दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते हुबेई प्रांत में 25 मार्च को ही लॉकडाउन हटा दिया गया था। लेकिन, हुबुई की राजधानी वुहान में इसे जारी रखा गया।  वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि  बुधवार को लगभग 55,000 लोगों को ट्रेन से वुहान छोड़ने का अनुमान है।

जानकारी के लिए बता दें की कोरोना वायरस की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में वुहान शहर से ही हुई थी। इसके बाद से लगातार कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल, कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के 12 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, 60 हजार से अधिक लोग इससे ठीक भी हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.