Move to Jagran APP

चीन में स्कूली बच्चों को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने मारी गोली

चीनी शहर कुनमिंग में पुलिस ने एक चाकू चलाने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जिसने एक लड़के को बंधक बनाने से पहले एक मिडिल स्कूल के बाहर सात लोगों को कुल्हाड़ी मार दी। चाइना डेली ने बताया कि घायलों में एक की बाद में मौत हो गई।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 02:12 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 02:12 PM (IST)
चीन में स्कूली बच्चों को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने मारी गोली
चीनी पुलिस ने हमलावर को मारी गोली। (फोटो: दैनिक जागरण)

बीजिंग, प्रेट्र। चीन के कुनमिंग शहर में चाकू से सात लोगों को घायल कर छात्र को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह ढेर हो गया, बंधक बनाए गए बच्चे को बचा लिया गया। 56 वर्षीय हमलावर वांग को शुक्रवार को उस समय गोली मार दी गई, जब उसने छात्र को बंधक बनाकर चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया। घटना में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घायल होने वालों में सभी छात्र थे या नहीं। घायलों में एक की बाद में मौत हो गई।

loksabha election banner

इस घटना का पुलिस ने वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह छात्र के गले पर चाकू रखा हुआ था। पुलिस ने उसके सिर पर गोली मारी। हमलावर को गोली मारते ही उसके चंगुल में फंसा छात्र भाग निकला। पुलिस ने उसको अपनी सुरक्षा में ले लिया। हमलावर ने किस उद्देश्य से यह वारदात की, इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। चीन में चाकू से हमला करने की घटनाएं होती रहती हैं। हमलावार अक्सर प्राइमरी या मिडिल स्कूलों के बच्चों को अपने हमले का शिकार बनाते हैं। ये हमलावर निहत्थे नागरिकों पर भी वार करते हैं।

चीन के पीछे हटने से पहले भारत नहीं घटाएगा सेना : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को लेकर कहा है कि चीन जब तक सैन्य वापसी की प्रक्रिया शुरू नहीं करता, तब तक भारत भी अपने सैनिकों की संख्या नहीं घटाएगा। हालांकि, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बातचीत से इस समस्या का समाधान निकल जाएगा। शुक्रवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में भारत तेजी से बुनियादी ढांचों का विकास कर रहा है। कुछ परियोजनाओं पर चीन को आपत्ति है। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गांव के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि यह सीमा से लगा इलाका है।

चीन कई वर्षो से इस तरह के ढांचे का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और अपने जवानों की जरूरतों को देखते हुए भारत भी तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.