Move to Jagran APP

चीन का चंद्रयान: चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौटा चीन का 'चांग ई 5' यान

चांग ई 5 ने दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए हैं। यह एक दिसंबर को चांद की सतह पर उतरा था। उसने चांद की सतह के ऊपर तथा सतह में दो मीटर छेद कर नमूने एकत्र किए। चांग ई 5 चांद की सतह पर पहुंचने वाला तीसरा यान है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 01:39 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 01:39 AM (IST)
चीन का चंद्रयान: चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौटा चीन का 'चांग ई 5' यान
चीन का चंद्रयान सफलतापूर्वक धरती पर लौट आया है।

बीजिंग, एपी। चीन का चंद्रयान 'चांग ई 5' चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने सफलतापूर्वक एकत्रित कर धरती पर लौट आया है। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षों में पहली बार किया गया है।

loksabha election banner

'चांग ई 5' यान के धरती पर आने की प्रक्रिया काफी जटिल थी

चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि 'चांग ई 5' ने स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात करीब दो बजे आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र के सिजिवांग जिले में लैंड किया। चीन की आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने इस कार्य से जुड़े बियान हानचेंग के हवाले से बताया कि आकार में छोटा होने, अंधेरा और भारी बर्फ आच्छादित होने के कारण वापसी यान के धरती पर आने की प्रक्रिया काफी जटिल थी।

'चांग ई 5' एक दिसंबर को चांद की सतह पर उतरा था

'चांग ई 5' ने करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए हैं। यह एक दिसंबर को चांद की सतह पर उतरा था। उसने चांद की सतह के ऊपर तथा सतह में करीब दो मीटर छेद कर नमूने एकत्र किए। 'चांग ई 5' चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। अभियान के तहत भेजा गया 'चांग ई 4' चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.