अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के लिए चीन ने उत्तर कोरिया का किया स्वागत
चीन ने उत्तर कोरिया और अमेरिकी के बीच परमाणु वार्ता के संकेत की संभवाना जताई है। चीन की तरफ से उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु वार्ता के संकेतों का स्वागत किया है।
बीजिंग,रायटर्स। चीन ने उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता के संकेत की संभवाना जताई है। चीन की तरफ से उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु वार्ता के संकेतों का स्वागत किया है। यही नहीं चीन ने आशा जताई है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु वार्ता करने के लिए अंतिम बातचीत हो सकती है। इस बात की जानकारी खुद वरिष्ठ चीनी राजनयिक यांग वी ने एक सम्मलेन में मलेशिया के विदेश मंत्री के साथ दी।
उत्तर कोरिया ने परमाणु वार्ता का दिया संकेत
उत्तरी कोरिया ने सोमवार को कहा था कि वह अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता करना चाहता है, लेकिन उसके लिए सबसे पहले यूएस के तरफ से नए सिरे से बातचीत शुरू की जाएगी। तभी परमाणु वार्ता संभव हैं।
हो चुके हैं कई मिसाइल परीक्षण
उत्तर कोरिया की तरफ से लगातार अमेरिका के खिलाफ परमाणु हाथियार बनाने का काम हो रहा है। कोरिया अमेरिका के खिलाफ कई मिसाइल परीक्षण भी कर चुका है। अमेरिका ने भी इसके जवाब में उत्तर कोरिया के खिलाफ मिसाइल परीक्षण किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनातनी बनी हुई है।
परमाणु वार्ता पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं हुई सफल
दोनों देशों के बीच तनातनी को रोकने के लिए कई बैठक भी हो चुकी हैं। इन बैठकों के बाद परमाणु वार्ता पर सहमति बनते-बनते रह गई। ऐसे में एक बार फिर से उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु वार्ता को लेकर सेकेंत मिल रहे हैं तो ये संकेत दोनों देशों की शांति के लिए अच्छा कदम साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीनी सेना फिर आमने-सामने, सैनिकों के बीच हुई धक्का-मु्क्की