Move to Jagran APP

कोविड -19 पर चीन का यू-टर्न, कहा- कई जगहों से पैदा हुआ वायरस; जानें विश्वभर का कोरोना अपडेट

हुनान मांस बाजार से संबंधित छह लोगों के जीनोम का अध्ययन किया गया तो पता चला कि इनमें से सभी में इन दो में से एक तरह के वायरस थे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 01:32 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 01:37 AM (IST)
कोविड -19 पर चीन का यू-टर्न, कहा- कई जगहों से पैदा हुआ वायरस; जानें विश्वभर का कोरोना अपडेट
कोविड -19 पर चीन का यू-टर्न, कहा- कई जगहों से पैदा हुआ वायरस; जानें विश्वभर का कोरोना अपडेट

बीजिंग, एजेंसियां। चीन लगातार यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि लाखों लोगों की जान लेने वाली महामारी कोविड-19 का कारण बना कोरोना वायरस उसके वुहान शहर से नहीं पैदा हुआ है। इस मुद्दे पर नई चाल चलते हुए चीन ने कहा है कि यह वायरस कई जगहों से पैदा हुआ है।

loksabha election banner

चीनी सत्तारूढ़ दल चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के मुखपत्र पीपुल्स डेली ने एक रिपोर्ट में कहा है कि उसके देश के विज्ञानियों को एक ऐसा कोरोना वायरस मिला है, जो हुनान मांस बाजार से संक्रमित लोगों के मिले वायरस से अलग है। इससे यह साबित होता है कि वुहान के इस बाजार से कोरोना वायरस नहीं पैदा हुआ है।

अखबार ने कहा है कि विज्ञानियों ने 20 जनवरी से 25 फरवरी के बीच शंघाई से 326 मरीजों के वायरल जीनोम सैंपल एकत्र किए थे। इनमें प्रमुख रूप से एक ही प्रजाति के दो तरह के वायरस मिले थे, जिससे दिसंबर में लोग संक्रमित हुए थे। हुनान मांस बाजार से संबंधित छह लोगों के जीनोम का अध्ययन किया गया तो पता चला कि इनमें से सभी में इन दो में से एक तरह के वायरस थे। इसी दौरान ऐसे तीन मरीजों के नमूनों की जांच की गई, जो हुनान मांस बाजार से नहीं जुड़े थे, उनमें दूसरे तरह का वायरस मिला। इससे साबित होता है कि शंघाई में कई जगह से पैदा हुए वायरस से लोग संक्रमित हुए।

बता दें कि यह माना जाता है कि कोरोना वायरस वुहान के मांस बाजार से निकला। खासकर चमगादड़ से इसके मानव के शरीर में प्रवेश करने की बातें कही जाती रही हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीधे तौर पर कहते हैं कि यह वायरस वुहान स्थित चीन के लैब से निकला है। वह चीन पर इसको लेकर जानकारी छिपाने का आरोप भी लगाते हैं और लैब की दुनिया के विज्ञानियों से जांच कराने की मांग भी करते रहे हैं।

रूस में कोरोना से 101 चिकित्साकर्मियों की मौत

रूस में कोरोना से अब तक 101 चिकित्साकíमयों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों ने इस आधिकारिक आंकड़े पर सवाल उठाए हैं और उनका मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। चिकित्साकर्मियों ने इस संक्रामक रोग से मरने वाले अपने सहकíमयों की एक ऑनलाइन सूची बनाई है, जिसमें 300 से अधिक नाम हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस दुनिया का तीसरा देश है जो कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है।

बिडेन ने ट्रंप को मूर्ख बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना नेतृत्व का संकेत है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख बताया, जो इसके विपरीत सलाह देकर मौत का आंकड़ा बढ़ा रहे हैं। बिडेन की यह टिप्पणी मंगलवार को तब आई है जब एक दिन पहले वह दो महीने से अधिक समय बाद पहली बार जनता के बीच दिखाई देने पर मास्क पहने नजर आए। हालांकि ट्रंप ने बाद में एक पोस्ट रीट्वीट किया जो मास्क पहने हुए बिडेन की एक तस्वीर का मजाक उड़ाते प्रतीत होती है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि उनका मतलब आलोचना से नहीं है।

स्पेन में 10 दिनों के शोक की शुरुआत

स्पेन में बुधवार से 10 दिनों के राष्ट्रीय शोक की शुरुआत हुई है। इस दौरान 14,000 से अधिक सरकारी भवनों पर झंडे आधे झुके रहे। मृतकों की याद में रखे गए एक मिनट के मौन का नेतृत्व स्पेन के किंग फेलिप छठवें ने किया। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और अन्य सांसदों ने संसद से इसमें हिस्सा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य नागरिकों ने भी मृतकों के सम्मान में सभी कामकाज रोक दिए। यह शोक समारोह पांच जून तक चलता रहेगा। बता दें कि देश में 1970 में लोकतंत्र की बहाली के बाद यह सबसे लंबा राष्ट्रीय शोक है।

ब्रिटेन में 134 और लोगों की मौत

पिछले चौबीस घंटे में ब्रिटेन में 134 और लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना के चलते जान गंवाने वालों की तादाद 37,460 हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 2,004 नए मामले सामने आए हैं। इस देश में मंगलवार सुबह तक देश में संक्रमित मरीजों की संख्या

2,67,240 हो गई। उधर, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने डेथ सर्टिफिकेट के आधार पर इंग्लैंड और वेल्स में 15 मई तक जान गंवाने वालों की संख्या 42,173 बताई है। गार्डियन अखबार के मुताबिक अगर स्काटलैंड और नार्दन आयरलैंड में मरने वालों को भी मिला लिया जाए तो यह संख्या 46,383 हो जाएगी।

कोरोना के साथ लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ा भ्रष्टाचार

भले ही पूरी दुनिया में कोरोना से त्राहि-त्राहि हो, लेकिन लैटिन अमेरिकी देशों में यह अधिकारियों और राजनेताओं के कमाई का जरिया बन गया है। अर्जेटीना से पनामा तक वेंटीलेटर, मास्क और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की खरीद में धोखाधड़ी के चलते इन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने अस्थायी अस्पतालों के निर्माण के लिए तय धन में गबन के आरोप में गवर्नर के निवास पर छापा मारा। कोलंबिया में तो 32 में से 14 गवर्नरों के खिलाफ कोरोना से जुड़े मामलों में बिना बोली के ठेके देने के आरोपों में जांच की जा रही है। अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस ऑयर्स में 10 गुना अधिक कीमत पर सर्जिकल मास्क खरीदने के आरोपों की जांच कर रहे हैं। बोलिविया का हाल तो और भी बुरा है, जहां 170 वेंटीलेटर को अधिक दामों पर खरीदा गया। एक वेंटीलेटर को 21.21 लाख रुपये से अधिक कीमत पर खरीदा गया। खास बात तो यह है कि वेंटीलेटर बनाने वाली कंपनी ने बताया कि उसने डिस्ट्रीब्यूटर को यह वेंटीलेटर लगभग पांच लाख रुपये में बेचा था। वेंटीलेटर की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी नहीं है।

विश्वभर में कोरोना संक्रमण से जुड़े हुए खास बिंदु

-सिंगापुर में संक्रमण के 533 नए मामले सामने आए हैं। तीन मामलों को छोड़कर बाकी सभी मामले डॉर्मिटरी में रहने वाले विदेशी कामगारों से जुड़े हैं।

-फ्रांस में अब तक 28,596 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में 18,915 लोगों की मौत हुई है जबकि नर्सिग होम में 9,681 लोगों की मौत हुई है।

-अफ्रीकी महाद्वीप में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 1,15,000 को पार कर गया है। वहीं मरने वालों की तादाद 3,479 से ज्यादा हो गई है।

-दक्षिण कोरिया के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने कहा है कि देश में फिर शारीरिक दूरी के नियमों को लागू किया जा सकता है।

-ईरान की नवगठित संसद की पहली बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस दौरान अधिकांश सांसदों ने जहां मास्क पहन रखे थे वहीं संसद में प्रवेश से पहले उनका तापमान लिया गया।

- नेपाल में पिछले चौबीस घंटे में 114 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों की बढ़कर 886 हो गई है। देश के 10 जिलों में नए मामले सामने आए हैं।

देश               मौतें                 संक्रमित मरीज          एक्टिव केस

अमेरिका      1,01,496             17,37,429              11,52,841

ब्रिटेन           37,460                 2,67,240               उपलब्ध नहीं

इटली          33,072                  2,31,139               50,966

स्पेन             27,118                  2,83,849               59,773

फ्रांस            28,596                 1,82,913               87,733

ब्राजील         24,746                  3,96,166               2,12,827

बेल्जियम      9,364                    57,592                  32,763

ईरान           7,564                   141,591                 22,851

चीन            4,634                    82,993                   79

रूस           3,968                    370,680                  224,504

जर्मनी         8,498                    181,288                  9,990


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.