चीन ने कोविड नीति को लेकर कुछ पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट को बताया पक्षपातपूर्ण
अस्पतालों और शवदाह गृहों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली के एक संपादकीय में रेखांकित किया गया है कि यह चीन का अनुकूलन और नियंत्रण उपाय है। लेकिन कुछ पश्चमी मीडिया इसे नहीं समझ सके।
बीजिंग, एपी। चीन ने गुरुवार को कुछ पश्चिमी मीडिया पर देश की कोविड नीति को लेकर पक्षपात और बदनाम करने के साथ राजनीतिक जोड़-तोड़ का आरोप लगाया है। कहा, ये मीडिया समूह चीन की जीरो कोविड नीति को अचानक समाप्त करने की बेवजह आलोचना कर रहे हैं। चीन ने अपनी रणनीति में बदलाव की तैयारी के लिए की गई कार्रवाइयों का जोरदार बचाव किया है। चीन द्वारा सामूहिक कोविड परीक्षण और कोरंटाइन को समाप्त करने के बाद दिसंबर में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई।
चीन का अनुकूलन और नियंत्रण उपाय
अस्पतालों और शवदाह गृहों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली के एक संपादकीय में रेखांकित किया गया है कि यह चीन का अनुकूलन और नियंत्रण उपाय है। लेकिन कुछ पश्चमी मीडिया इसे नहीं समझ सके। इसे चीन में कोरोना का विस्फोट कह कर दुषप्रचार किया गया। नए मामलों की शुरुआती लहर के बाद से चीन के अधिकांश हिस्सों में अब जीवन काफी हद तक सामान्य हो गया है।
अधिकारियों ने व्यक्त की चिंता
हालांकि अधिकारियों ने लूनर न्यू ईयर यात्रा की भीड़ के दौरान ग्रामीण इलाकों में वायरस के और प्रसार के बारे में चिंता व्यक्त की है। कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र में कहा गया है कि कई क्षेत्रों में कोरोना का पीक खत्म हो चुका है, और जनजीवन पटरी पर लौट आया है। चीन ने कोविड नीति की ज्यादतियों की विदेशी और घरेलू दोनों तरह की आलोचनाओं को खारिज कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के वायरस की प्रकृति में बदलावों को समायोजित करने के लिए की गई काल की निंदा करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदार बताया है।
यह भी पढ़ें- टाइगर मच्छर पर बेअसर हो रहे कीटनाशक, जानिए क्या है बचाव
यह भी पढ़ें- Fact Check: नोटों पर कुछ लिखे होने से उसके अवैध या अमान्य होने का दावा गलत और मनगढ़ंत