विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिनजियांग में निगरानी के लिए चीन ने तैनात किए ड्रोन

By Vikas JangraEdited By:
Published: Mon, 25 Jun 2018 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 09:07 AM (IST)

ये ड्रोन किसी पक्षी की तरह दिखते और पंख फड़फड़ाते हुए आसमान में उड़ते हैं।

शिनजियांग में निगरानी के लिए चीन ने तैनात किए ड्रोन
शिनजियांग में निगरानी के लिए चीन ने तैनात किए ड्रोन

बीजिंग [प्रेट्र]। चीन ने मुस्लिम बहुल शिनजियांग क्षेत्र पर निगरानी बढ़ाने के लिए हाईटेक ड्रोन तैनात किए हैं। ये ड्रोन किसी पक्षी की तरह दिखते और पंख फड़फड़ाते हुए आसमान में उड़ते हैं। इनमें लगे कैमरे से उतारी गई तस्वीरें संबंधित ड्रोन के नियंत्रक को दिखती हैं।

हांगकांग स्थित अखबार साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते कुछ वर्षो में सेना और सरकारी एजेंसियों ने पक्षी की शक्ल वाले 30 से ज्यादा ड्रोन पांच प्रांतों में अलग-अलग जगहों पर तैनात किए हैं। चीन के सुदूर पश्चिम में स्थित स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग से भारत, पाकिस्तान, मंगोलिया, रूस, कजाखस्तान, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमाएं लगी हैं।

क्षेत्र के मूल निवासी उइगर मुस्लिम वहां बसने आ रहे हान समुदाय के चीनी नागरिकों का विरोध करते हैं। कुछ उइगर अलगाववादी शिनजियांग को चीन से अलग करना चाहते हैं जिससे वहां अस्थिरता बढ़ रही है। बीते कुछ समय में क्षेत्र में कई आतंकी हमले भी हो चुके हैं। चीन की सरकार इस क्षेत्र को अलगाववाद का अड्डा मानती है। इसी कारण से क्षेत्र के लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन की तैनाती भी इसी के मद्देनजर की गई है।