Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    क्या है ड्रैगन की चाल? अमेरिकी वित्त मंत्री के दौरे के बीच चीन ने ताइवान की ओर भेजे लड़ाकू विमान

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 03:48 AM (IST)

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि चीन के चार लड़ाकू विमानों में दो एसयू-30 विमान और एक बीजेडके-005 और एक वाइ-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान था। ये दोनों देशों के बीच निर्धारित सीमा को पार गए। हालांकि चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। अमेरिका इस स्वशासित द्वीप को राजनयिक व सैन्य संरक्षण देता रहता है जिसका चीन विरोध करता है।

    Hero Image
    चीन ने ताइवान की ओर भेजे लड़ाकू विमान (फोटो: एपी)

    बीजिंग, एपी। अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन की बीजिंग यात्रा के बीच चीन की लिबरेशन आर्मी ने दबाव बनाने के लिए बीते 24 घंटे में ताइवान की ओर 13 लड़ाकू विमान और छह जंगी जहाज भेजे।

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह चीन पर नजर रखे हुए है और उसने अपनी जल व वायु रक्षा प्रणाली के साथ मिसाइल सिस्टम को जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रखा है।

    ताइवान ने क्या कुछ कहा?

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि चीन के चार लड़ाकू विमानों में दो एसयू-30 विमान और एक बीजेडके-005 और एक वाइ-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान था। ये दोनों देशों के बीच निर्धारित सीमा को पार गए। हालांकि, चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका इस स्वशासित द्वीप को राजनयिक व सैन्य संरक्षण देता रहता है जिसका चीन विरोध करता है। अमेरिकी वित्त मंत्री के आने से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आमी के ईस्टर्न थिएटर के मुख्यालय का गुरुवार को दौरा कर कमांडरों को संबोधित किया।

    अमेरिका का संवाद बढ़ाने का आग्रह

    इस बीच, शनिवार को चीनी प्रधानमंत्री ही ली फेंक के साथ मुलाकात में अमेरिकी वित्त मंत्री येलेन ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को सुधारने के लिए संवाद बढ़ाने का अनुरोध किया।

    उन्होंने कहा,

    द्विपक्षीय संबंध सुधार कर हम वैश्विक रूप से आर्थिक नीति निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। इनमें गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन में सहयोग शामिल है। इस दौरान येलेन के चीनी राष्ट्रपति से मिलने की उम्मीद नहीं है।