विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China Mars Mission: चीन मंगल ग्रह पर मानव विमान भेजने की कर रहा तैयारी

By TilakrajEdited By:
Published: Thu, 24 Jun 2021 12:58 PM (GMT+05:30)

मंगल ग्रह पर 2033 2035 203 2041 और उससे आगे के लिए क्रू लॉन्च की योजना है चीन के मुख्य ...और पढ़ें

2030 के अंत तक ग्रह से मिट्टी के नमूने लाने के लिए एक बिना क्रू राउंड-ट्रिप मिशन की भी उम्मीद
2030 के अंत तक ग्रह से मिट्टी के नमूने लाने के लिए एक बिना क्रू राउंड-ट्रिप मिशन की भी उम्मीद

बीजिंग, रायटर। चीन का मंगल पर 2033 तक अपना पहला मानव विमान भेजने की तैयारी में है। इससे पहले चीन ने मंगल ग्रह पर रोबोट को भेजा था। चीन ने इस बात की जानकारी तब दी जब उसका मंगल ग्रह पर रोबोट मिशन सफल हो गया। मंगल ग्रह पर मनुष्यों को भेजने की इस दौड़ में चीन अमेरिका से आगे निकलना चाहता है।

मंगल ग्रह पर 2033, 2035, 203, 2041 और उससे आगे के लिए क्रू लॉन्च की योजना है, चीन के मुख्य रॉकेट निर्माता के प्रमुख वांग शियाओजुन ने हाल ही में वीडियो द्वारा रूस में एक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन में बताया।

चीन अकादमी ऑफ लॉन्च व्हीकल के प्रमुख वांग ने बुधवार को बताया कि मिशन की शुरुआत करने से पहले हमने मंगल पर रोबोट भेजा था। जिससे हम वहां की अधिक जानकारी मिल सकें।

मंगल पर इंसानों के रहने के लिए जगह, चालक दल को ग्रह के संसाधनों का उपयोग करने में सक्षम होना, साइट पर ऑक्सीजन पैदा करना और बिजली का उत्पादन करना। वांग ने आगे कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए चीन को भी प्रौद्योगिकी विकसित करनी पड़ेगी।

2030 के अंत तक ग्रह से मिट्टी के नमूने लाने के लिए के लिए एक बिना क्रू राउंड-ट्रिप मिशन की भी उम्मीद है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा भी 2030 तक मंगल पर जाने के लिए तकनीक विकसित कर रही है। चीन भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में एक बेस बनाने की योजना कर रहा है।

पिछले हफ्ते चीन ने 2016 के बाद तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने स्पेस स्टेशन पर भेजा था।

स्पेस स्टेशन ने तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें तीनों हवा में उड़ते खाने के डिब्बों के बीच बैठे है और सोने की तैयारी कर रहे है। इस सफल अभियान के बाद से चीन अंतरिक्ष शक्ति बनने की रेस में बाकी देशों से आगे निकलता जा रहा है।