विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WHO की कमान पर चीन की नजर, महानिदेशक पद के लिए डॉ. सोंग ली को बनाया उम्मीदवार

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:17 AM (GMT+05:30)

बीजिंग अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। इसी कदम में उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का नेतृत्व करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी सोंग ली को नामित किया है।

चीन ने WHO प्रमुख पद के लिए सोंग ली को बनाया उम्मीदवार

चीन ने WHO प्रमुख पद के लिए सोंग ली को बनाया उम्मीदवार

HighLights

  1. विश्व स्वास्थ्य सभा मई में डब्ल्यूएचओ के अगले प्रमुख को चुनेगी

  2. सोंग सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र की वरिष्ठ अधिकारी हैं

एपी, बीजिंग अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। इसी कदम में उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का नेतृत्व करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी सोंग ली को नामित किया है।

विश्व स्वास्थ्य सभा मई में डब्ल्यूएचओ के अगले प्रमुख को चुनेगी। वह व्यक्ति डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस एडनाम घेब्रेयेसस की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का दूसरा कार्यकाल खत्म हो रहा है। नियमों के तहत वे दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते।

प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "इस पद के लिए डा. सोंग ली को नामित करना सभी पक्षों के साथ मिलकर पूरी मानवता के लिए स्वास्थ्य समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने की चीन की इच्छा को दर्शाता है। यह बहुपक्षवाद और संगठन के प्रति चीन के दृढ़ समर्थन को भी दिखाता है।"

सोंग सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र की वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने कोविड सहित कई संकटों के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य नीतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में उनकी विशेषज्ञता है।

हाल के वर्षों में चीन संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका पाने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने अपने आपको कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से खुद को बाहर कर लिया है।