Move to Jagran APP

China: 20 से 22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा पर होंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी संघ ने दी जानकारी

China राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 से 22 मार्च तक रूस के राजकीय यात्रा पर होंगे। इस बात की जानकारी रूसी संघ क्रेमलिन की ओर से दी गई है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी और कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

By AgencyEdited By: Shalini KumariPublished: Fri, 17 Mar 2023 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2023 01:18 PM (IST)
China: 20 से 22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा पर होंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी संघ ने दी जानकारी
20-22 मार्च को रूस की राजकीय यात्रा पर होंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन, रायटर्स। रूसी संघ क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20-22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस की तास समाचार एजेंसी ने 30 जनवरी को बताया कि पुतिन ने शी को रूस आने के लिए आने के लिए आमंत्रित किया था।

loksabha election banner

कई दस्तावेजों पर होंगे हस्ताक्षर

रूसी संघ क्रेमलिन ने कहा, "वार्ता के दौरान, वे रूस और चीन के बीच व्यापक साझेदारी संबंधों और रणनीतिक सहयोग के आगे के विकास के सामयिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रूसी संघ क्रेमलिन ने यह भी कहा कि इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।"

20-22 मार्च को रूस की यात्रा पर होंगे शी जिनपिंग

पिछले महीने, पुतिन ने रूस की यात्रा पर चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी की मेजबानी की और संकेत दिया कि शी रूस की यात्रा करेंगे। हालांकि, अब तक इस बात की संभावना थी कि शी अप्रैल या मई में यात्रा पर जाएंगे, लेकिन हाल ही में, क्रेमलिन से जानकारी दी है कि चीनी राष्ट्रपति 20-22 मार्च को रूसी यात्रा पर होंगे।

चीन और रूस के बीच होंगे कई समझौते

अपनी इस बैठक के दौरान दोनों देश कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। आपको बता दें, चीन और रूस ने 2022 के फरवरी में 'कोई सीमा नहीं' साझेदारी की। यह साझेदारी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के शुरू होने के कुछ हफ्तों पहले हुई थी, जब पुतिन शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन के लिए बीजिंग के दौरे पर थे।

6 मार्च को तीसरी बार राष्ट्रति चुने गए शी जिनपिंग

आपको बताते चलें, चीन के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से शी जिनपिंग ने लगभग 39 बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। 6 मार्च को शी को चीन की संसद, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र के दौरान तीसरी बार राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.