विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने लॉन्च किया पाकिस्तान का सैटेलाइट, धरती की करेगा निगरानी; पढ़ें इसकी खासियत

Published: Fri, 17 Jan 2025 04:24 PM (IST)

चीन ने जिउक्वान सैटेलाइट सेंटर से एक पाकिस्तानी उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लान्च किया। पीआरएससी-ईओ1 नामक उपग्रह को दोपहर ...और पढ़ें

चीन ने लॉन्च किया पाकिस्तान का सैटेलाइट
चीन ने लॉन्च किया पाकिस्तान का सैटेलाइट

पीटीआई, बीजिंग। चीन ने जिउक्वान सैटेलाइट सेंटर से एक पाकिस्तानी उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लान्च किया। पीआरएससी-ईओ1 नामक उपग्रह को दोपहर 12:07 बजे लॉन्च किया गया। इसे लान्ग मार्च-2डी राकेट की तरफ से कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया।

इलेक्ट्रो-आप्टिकल (ईओ1) उपग्रह उन्नत इमेजिंग उपग्रह है, जिसे पृथ्वी की उच्च-रिजाल्यूशन आप्टिकल तस्वीरें लेने के लिए विकसित किया गया है। राकेट अपने साथ दो अन्य उपग्रह तियानलू-1 और लैंटन-1 भी ले गया। इस प्रक्षेपण ने लॉन्ग मार्च कैरियर राकेट श्रृंखला से जुड़े 556वें उड़ान मिशन को चिह्नित किया।

पिछले साल चीन ने लॉन्च किया था मल्टी-मिशन संचार

पिछले साल चीन ने पाकिस्तान के लिए एक मल्टी-मिशन संचार उपग्रह लॉन्च किया था। 2018 में चीन ने पाकिस्तान के दो उपग्रहों को कक्षा में भेजा। पीआरएसएस-1 पाकिस्तान का पहला आप्टिकल रिमोट सें¨सग उपग्रह, और पाकटीईएस-1ए एक छोटा आब्जर्वेशन क्राफ्ट था।-