Move to Jagran APP

विमान हादसे के बाद चीन, इंडोनेशिया और इथोपिया ने बोइंग 737 विमान की सेवाएं रोकी

चीन के नागर विमाननन प्राधिकरण ने अपने एक बयान में कहा है कि विमान संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोइंग का दोबारा व्‍यावसायिक इस्‍तेमाल फ‍िर से शुरू होगा।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 07:36 PM (IST)
विमान हादसे के बाद चीन, इंडोनेशिया और इथोपिया ने बोइंग 737 विमान की सेवाएं रोकी
विमान हादसे के बाद चीन, इंडोनेशिया और इथोपिया ने बोइंग 737 विमान की सेवाएं रोकी

बीजिंग, प्रेट्र। पहले इंडोनेशिया और अब इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इन विमानों के सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसको देखते हुए चीन, इंडोनेशिया और इथोपिया ने अपने यहां बोइंग 737 मैक्स 8 विमान खड़े कर दिए हैं। इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को अदीस अबाबा से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

हादसे का शिकार हुआ इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग विमान अभी पांच महीने पहले ही आया था। इसी मॉडल का लायन एयर का एक विमान पिछले साल इंडोनेशिया में हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें 189 लोगों की जान गई थी। ये दोनों ही विमान नए थे। हादसे भी एक ही तरह से यानी उड़ान भरने के तुरंत बाद हुए। चीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट ने यह जानकारी दी है।
चीन के सरकारी और निजी एयरलाइंस के पास 97 बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हैं। इथोपिया ने चार बोइंग विमान को खड़े कर दिए हैं। इंडोनेशिया और कैरीबियाई एयरलाइंस केमैन एयरवेज ने भी तात्कालिक तौर पर अपने यहां बोइंग विमानों के उड़ान पर रोक लगा दी है।

अमेरिका के शिकागो स्थित बोइंग कंपनी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह अपने ग्राहकों के लिए कोई नया दिशानिर्देश नहीं जारी करेगी। उसके तकनीकी टीम के सदस्य इथोपिया में दुर्घटना स्थल पर गए हैं जहां हादसे के कारणों की जांच में मदद कर रहे हैं।

इथोपियाई विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
इथोपिया में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 737 मैक्स 8 विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इसमें कॉकपिट के अंदर हुई बातचीत और फ्लाइट डाटा रिकार्ड है। एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि ब्लैक बॉक्स को कुछ नुकसान पहुंचा है। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि उससे काम की क्या जानकारी मिल सकती है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम शुरू
केन्या की राजधानी नैरोबी में गमगीन माहौल में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य भी हादसे के शिकार हुए विमान से आ रहे थे। इनमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की सलाहकार शिखा गर्ग भी शामिल थीं। हादसे में शिखा गर्ग का भी निधन हो गया है। वह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से संबद्ध थीं।

पहले इंडोनेशिया और अब इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इन विमानों के सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बोइंग कंपनी की साख खतरे में पड़ गई है। एक बाद एक हादसों को देखते हुए चीन, इंडोनेशिया और इथोपिया ने अपने यहां बोइंग 737 मैक्स 8 विमान खड़े कर दिए हैं। इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को अदीस अबाबा से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई।

हादसे का शिकार हुआ इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग विमान अभी पांच महीने पहले ही आया था। इसी मॉडल का लायन एयर का एक विमान पिछले साल इंडोनेशिया में हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें भारतीय पायलट समेत 189 लोगों की जान गई थी। ये दोनों ही विमान नए थे। हादसे भी एक ही तरह से यानी उड़ान भरने के तुरंत बाद हुए।

चीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट ने यह जानकारी दी है। चीन के सरकारी और निजी एयरलाइंस के पास 97 बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हैं। इथोपिया ने चार बोइंग विमान को खड़े कर दिए हैं। इंडोनेशिया ने 11 विमान और कैरीबियाई एयरलाइंस केमैन एयरवेज ने भी तात्कालिक तौर पर अपने यहां बोइंग विमानों के उड़ान पर रोक लगा दी है।

अमेरिका के शिकागो स्थित बोइंग कंपनी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह अपने ग्राहकों के लिए कोई नया दिशानिर्देश नहीं जारी करेगी। उसके तकनीकी टीम के सदस्य इथोपिया में दुर्घटना स्थल पर गए हैं जहां हादसे के कारणों की जांच में मदद कर रहे हैं। कंपनी अभी भी यह मानने को तैयार नहीं है कि उसके विमान में किसी तरह की गड़बड़ी है।

इथोपियाई विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

इथोपिया में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 737 मैक्स 8 विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इसमें कॉकपिट के अंदर हुई बातचीत और फ्लाइट डाटा रिकार्ड है। एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि ब्लैक बॉक्स को कुछ नुकसान पहुंचा है। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि उससे काम की क्या जानकारी मिल सकती है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम शुरू

केन्या की राजधानी नैरोबी में गमगीन माहौल में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य भी हादसे के शिकार हुए विमान से आ रहे थे। इनमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की सलाहकार शिखा गर्ग भी शामिल थीं। हादसे में शिखा गर्ग का भी निधन हो गया है। वह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से संबद्ध थीं।

दो मिनट की देरी के चलते बची जान

ग्रीस के एंटोनियो मावरोपोउलोस खुशकिस्मत रहे कि वे सिर्फ दो मिनट की देरी से पहुंचे, लिहाजा उन्हें डिपार्चर ग्रेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने सुरक्षा गार्ड से विरोध भी जताया। बाद में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की बात पता चलने पर उन्होंने फेसबुक पर लिखा- आज मेरा भाग्यशाली दिन था।मावरोपोउलोस को संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में हिसा लेने नैरोबी जाना था।

एथेंस न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मावरोपोउलोस एक गैर सरकारी संस्था इंटरनेशनल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट हैं।

फेसबुक पोस्ट में एंटोनिस ने लिखा, मैं पहले काफी गुस्से में था, क्योंकि डिपार्चर गेट तक पहुंचने में किसी ने मेरी मदद नहीं की थी। बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन ले गए, जहां अधिकारियों ने उन्हें विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात बताई और विरोध करने से मना किया। इसके बाद एयरपोर्ट के अफसरों ने उनसे पूछताछ की, क्योंकि इतने यात्रियों में सिर्फ वही थे जिनकी फ्लाइट छूटी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.