चीन: बूढ़ी महिला ने विमान से फेंके सिक्के, इंजन में घुसे; उड़ान में पांच घंटे की हुई देरी
चीन में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने सुरक्षा की प्रार्थना के लिए विमान से ...और पढ़ें

चीन: बूढ़ी महिला ने विमान से फेंके सिक्के, इंजन में घुसे
HighLights
सिक्कों की वजह से 150 यात्रियों को विमान से बाहर निकालना पड़ा
शंघाई से गुआंगझोउ जा रही थी बुजुर्ग महिला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने शुभकामना और सुरक्षा की प्रार्थना के लिए विमान से सिक्के नीचे फेंके और वह इंजन में घुस गए जिससे चीन साउदर्न एयरलाइंस की उड़ान में पांच घंटे से अधिक की देरी हो गई।
घटना चीन साउदर्न एयरलाइंस की उड़ान सीजेड380 के दौरान हुई, जो शंघाई से गुआंगझोउ जा रही थी। महिला यात्री विमान में सवार हो रही थीं तभी उन्होंने जेट इंजन की तरफ नौ सिक्के फेंक दिए।
एक साथी यात्री ने तुरंत इस घटना को नोटिस किया और अधिकारियों को सूचित कर दिया। कुल लगभग 1.7 युआन (करीब 0.35 अमेरिकी डॉलर) मूल्य के इन सिक्कों की वजह से 150 यात्रियों को विमान से बाहर निकालना पड़ा। एयरलाइन ने इंजन की पूरी जांच की।
पुलिस शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची और बुजुर्ग महिला (उपनाम किउ) को पूछताछ के लिए ले गई। वे अपने पति, बेटी और दामाद के साथ यात्रा कर रही थीं।
पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि महिला ने सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने के लिए सिक्के फेंके थे। पड़ोसी ने बताया कि वे बौद्ध धर्म में विश्वास रखती हैं। जांच पूरी होने के बाद विमान स्थानीय समय शाम 5:52 बजे सुरक्षित उड़ान भर सका, जो निर्धारित समय से पांच घंटे से अधिक देर से था।
