Move to Jagran APP

सैन्य अभ्यास की आड़ में ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन, ताइवानी विदेश मंत्री का आरोप

वू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चीन के इस आक्रामक रवैये से ताइवान डरने वाला नहीं है। चीन के लंबे सैन्य अभ्यास से ताइवान दबाव में नहीं आने वाला। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की लगातार ताइवान स्ट्रेट में मध्य रेखा का उल्लंघन कर रहा है।

By Praveen Prasad SinghEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:45 PM (IST)
सैन्य अभ्यास की आड़ में ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन, ताइवानी विदेश मंत्री का आरोप
ताइवानी विदेश मंत्री ने कहा - दबाव बनाकर लोगों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास कर रहा चीन।

ताइपे, एजेंसी: ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने मंगलवार को कहा कि चीन अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध में शुरू किए गए सैन्य अभ्यास की आड़ में उनके देश पर हमले की तैयारी कर रहा है। चीन ने ताइवान की घेराबंदी कर सैन्य अभ्यास शुरू किया था और कहा था कि रविवार तक उसका यह अभ्यास चलेगा। लेकिन रविवार के बाद भी उसका सैन्य अभ्यास जारी है। चीन ने ताइवान स्ट्रेट में अपने कई युद्धपोत उतारे हैं और 100 के करीब लड़ाकू विमानों से सैन्य अभ्यास कर रहा है। वह ताइवान के आस पास उसके जल क्षेत्र में मिसाइलें भी दाग रहा है।

loksabha election banner

न्‍यूज एजेंसी रॉयटर के अनुसार वू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चीन के इस आक्रामक रवैये से ताइवान डरने वाला नहीं है। चीन के लंबे सैन्य अभ्यास से ताइवान दबाव में नहीं आने वाला। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की लगातार ताइवान स्ट्रेट में मध्य रेखा का उल्लंघन कर रहा है। बता दें कि ताइवान स्ट्रेट चीन और ताइवान के बीच 160 किलोमीटर चौड़ा समुद्री क्षेत्र है। इसके जरिये अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी होता है। वू ने ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि ताइवान के लोगों के मनोबल को तोड़ने के लिए चीन सैन्य अभ्यास के साथ ही साइबर हमले, झूठी सूचनाओं के प्रसार और आर्थिक नाकेबंदी जैसे हथकंडे अपना रहा है। चीन के ईस्टर्न थियेटर कमांड ने सोमवार को सैन्य अभ्यास जारी रखने का एलान किया था। उसने यह भी कहा था कि इसमें पनडुब्बी रोधी और समुद्री हमले पर फोकस किया जाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि उनका देश अपने क्षेत्र में अभ्यास कर रहा है।

ताइवान ने भी शुरू किया सैन्य अभ्यास

ताइवान ने भी सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। मंगलवार को उसने दक्षिणी पिंगटंग क्षेत्र में होवित्जर तोप से गोले दागे। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन सैन्य अभ्यास के जरिये ताइवान की रक्षा प्रणाली पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। बाइडन ने जताई चिंता अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पेलोसी की यात्रा के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में चीन के सैन्य अभ्यास पर चिंता तो जताई। हालांकि, यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन इससे आगे कुछ करेगा। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोहराया कि चीन अभी कम से कम दो साल ताइवान पर हमला नहीं करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.