Move to Jagran APP

भारत की सीमा के नजदीक चीन ने खोला गुमनाम मौसम अवलोकन केंद्र, आखिर क्या है इरादा ?

चीन ने भारत के साथ लगती सीमा पर तिब्बत इलाके में एक गुमनाम मौसम अवलोकन स्टेशन स्थापित किया है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 05:26 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 05:26 PM (IST)
भारत की सीमा के नजदीक चीन ने खोला गुमनाम मौसम अवलोकन केंद्र, आखिर क्या है इरादा ?
भारत की सीमा के नजदीक चीन ने खोला गुमनाम मौसम अवलोकन केंद्र, आखिर क्या है इरादा ?

बीजिंग [आइएएनएस]। चीन ने भारत के साथ लगती सीमा पर तिब्बत इलाके में एक गुमनाम मौसम अवलोकन स्टेशन स्थापित किया है। चीन का कहना है कि मौसम के हालात पर नजर रखने के लिए यह स्टेशन खोला गया है, इसके अलावा अगर भविष्य में कभी पड़ोसी देश के साथ संघर्ष की स्थिति बने तो मदद मिल सके।

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारतीय सीमा के पास युमाई शहर के अंतर्गत तिब्बत में ये स्टेशन स्थापित किया गया है ताकि देश की रक्षा के लिए परिवहन और संचार संबंधी हलचलों की जानकारी मिलती रहे। चीन की योजना सीमावर्ती इलाकों में ऐसे कई और स्टेशन खोलने की है।

loksabha election banner

तिब्बत की मौसम विभाग की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक यह स्टेशन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मौसम संबंधी परिवर्तनों की जानकारी देगा और सीमावर्ती इलाकों में सेना और आम जनता के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा। यह सीमा पर संघर्ष के दौरान भी सेना को काफी जानकारी उपलब्ध करवाएगा। दरअसल, संघर्ष के दिनों में मौसम की जानकारी काफी अहम हो जाती है। वाहनों के उड़ान भरने, मिसाइल छोड़ने और अन्य जरूरी कामों के लिए मौसम की सटीक जानकारी होना जरूरी है। सीमावर्ती इलाके में स्थित एक छोटा सा मौसम अवलोकन केंद्र यह जानकारियां आसानी से उपलब्ध करवा सकता है।

स्टेशन के तकनीकी इंचार्ज ताशी नोर्बू ने बताया कि यहां से मौसम के छः फैक्टर्स (घटकों) का पहले से ज्यादा सटीक तरीके और आसानी से अवलोकन किया जा सकता है, जिनमें हवा का तापमान, दवाब, गति, दिशा और हवा में नमी आदि शामिल हैं।

बता दें कि सिर्फ 9 घरों और 32 निवासियों के लिहाज के युमाई चीन का जनसंख्या के लिहाज से सबसे छोटा शहर है। यह हिमालय की दक्षिणी तलहटी में स्थित है और हिंद महासागर की वजह से मौसम पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

युमाई को बाहरी दुनिया से जोड़ने के लिए सिर्फ एक ही सड़क है, जो कि साल 2017 से बन रही है। सड़क बन जाने के बाद यहां और भी मौसम अवलोकन केंद्र खोले जाएंगे। युमाई के कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के सेक्रेटरी डावा ने कहा कि यहां रहने वालों को मौसम केंद्र की वजह से पहले से ज्यादा सुविधा हो जाएगी और वे आसानी से अपनी मातृभूमि की रक्षा कर पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.