गिलगिट-बाल्टिस्तान में शादी करने पर शिनजियांग की मुस्लिम महिलाएं गिरफ्तार
पाकिस्तान सरकार को 50 चीनी पत्नियों की सुरक्षित रिहाई के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा गया है।
वाशिंगटन (एएनआई)। देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित मुस्लिम बहुल इलाके शिनजियांग की मुस्लिम महिलाओं को गिलगिट बाल्टिस्तान के पाकिस्तानी पुरुषों से शादी करने पर कथित रूप से चीन ने गिरफ्तार कर लिया है। गिलगिट बाल्टिस्तान संसद में सर्वसम्मति से पास हुए रिज्योलूशन में इस मामले का उल्लेख किया गया जिसके बारे में रविवार को पाकिस्तानी सांसदों ने बताया।
पारित किए गए रिज्योलूशन के अनुसार, पाकिस्तान सरकार को 50 चीनी पत्नियों की सुरक्षित रिहाई के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा गया है। इनके अनुसार इन महिलाओं केा पिछले साल हिरासत में ले लिया गया जब वे अपने घर शिनजियांग रिश्तेदार के यहां गयीं थीं।
संसद के उपप्रवक्ता जाफरुल्लाह खान ने बताया कि चीन द्वारा शिनजियांग में उइगुर मुस्लिम समुदाय पर चलाए जा रहे आतंक रोधी ड्राइव के दौरान इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये महिलाएं गिलगिट बाल्टिस्तान के पुरुषों के साथ विवाह बंधन में बंध चुकी हैं इनमें से अधिकतर पाक और चीन को जोड़ने वाले रास्ते ‘खुंजराब पास’ के जरिए व्यापारिक गतिविधियों में शामिल हैं। क्षेत्रीय सांसदों का कहना है कि गिलगिट बाल्टिस्तान और शिनजियांग के बीच अंतर्जातीय विवाह की प्रथा दशकों पुरानी है।
हजारों चीनी अभी पाकिस्तान में सीपीइसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बनने के बाद इसे खुंजराब पास के जरिए ग्वादर से शिनजियांग तक जोड़ दिया जाएगा। इससे बीजिंग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच का सबसे छोटा और सुरक्षित रास्त मिलेगा।