विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cornonavirus in China: चीन में कोविड के चलते सख्त लॉकडाउन का असर, कम हुआ आईफोन का प्रोडक्शन

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Mon, 07 Nov 2022 07:56 AM (IST)

चीन में कोविड के चलते लगाए गए लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। सख्त प्रतिबंधों के चलते आईफोन का प्रोडक्शन ...और पढ़ें

Cornonavirus in China: चीन में कोविड के चलते सख्त लॉकडाउन का असर
Cornonavirus in China: चीन में कोविड के चलते सख्त लॉकडाउन का असर

बीजिंग, एजेंसी। चीन में कोरोना वायरस के चलते कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के कारण लगे सख्त प्रतिबंध के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लॉकडाउन का असर अब आईफोन (iPhone) के प्रोडक्शन पर पड़ने लगा है। कंपनी ने कहा कि आईफोन का प्रोडक्शन अब घट गया है।

दुनिया में आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री चीन के झेंग्झौ में स्थित है। इस प्लांट में कुछ कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने प्लांट के आसपास लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, प्लांट में हजारों कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सख्त प्रतिबंध के चलते आईफोन निर्माण पर इसका असर पड़ रहा है।

iPhone प्लांट की दीवार फांदकर भागे कर्मचारी

गौरतलब है कि प्लांट में कुछ कर्मचारियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद लगभग तीन हजार लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था। इस दौरान सख्त प्रतिबंध लगाए गए। इन प्रतिबंधों को चलते कई कर्मचारी प्लांट की दीवार फांदकर भाग भी गए। हाल ही में ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसमें कर्मचारियों को प्लांट की दीवार फांदकर देखा जा सकता है।

चीन में आईफोन की सबसे बड़ी फैक्ट्री

दुनिया के 70 फीसदी आईफोन का निर्माण चीन में होता है। झेंग्झौ में स्थित प्लांट में आईफोन का निर्माण होता है।झेंग्झौ के आसपास लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते 9 नवंबर तक सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 

Covid-19 के 6 महीने में सबसे ज्यादा मामले

चीन में रविवार को कोविड-19 के 4,610 नए मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 588 मामलों में लक्षण मिले, जबकि 4,022 मामलों में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए।

ये भी पढ़ें:

COVID-19 In China: चीन में सख्त पाबंदियों के बीच दर्ज हुए पिछले छह महीनों के सबसे अधिक कोविड–19 मामले

Zero Covid Policy: शून्य-कोविड नीति में क्या कोई बदलाव करेगा चीन? अधिकारियों ने दिए अहम संकेत