Earthquake in Myanmar: म्यांमार में भूकंप से थर्रायी धरती, चीन में भी महसूस किए गए झटके
म्यांमार और चीन के शिनजियांग प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। म्यांमार के यांगून शहर से 260 किमी दक्षिण पश्चिम में 5.0 तीव्रता और चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।
यांगून, एएनआइ। म्यांमार में रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 नापी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। भूकंप यवांगन (Ywangan) में सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर आया। इसके अलावा, रविवार को ही चीन के शिनजियांग प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले ईरान और चीन में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
An earthquake with a magnitude of 5.0 on the Richter Scale, hit 260km SW of Ywangan, Myanmar at 7:56 am today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) July 3, 2022
रविवार को चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, भूकंप उत्तर पश्चिमी चीन के अक्की काउंटी में सुबह 6:02 बजे (स्थानीय समय) पर आया। भूकंप का केंद्र 40.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.14 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया।
- समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने CENC के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में है।
- नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार, इससे पहले शिनजियांग क्षेत्र में शनिवार तड़के तीन बजकर 29 मिनट पर भूकंप आया था।
- इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3 नापी गई।
ईरान में महसूस किए गए भूकंप के झटके
ईरान में शुक्रवार को 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। ईरान में यह 7 दिनों में आया दूसरा भूकंप है। बीते शनिवार को भी ईरान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप किश प्रांत से 30 किमी उत्तर पूर्व में आया था और इसका केंद्र 10.0 किमी की गहराई पर था। हालांकि किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। बता दें कि ईरान का सबसे घातक भूकंप 1990 में 7.4 तीव्रता का आया था, जिसमें 40,000 लोग मारे गए थे।