विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन में फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत, एक घायल; रेस्क्यू जारी

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:53 AM (IST)

चीन के फोशान शहर में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

चीन के फोशान टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगी (फोटो- AI जेनरेटेड)

चीन के फोशान टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगी (फोटो- AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. चीन के फोशान में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगी।

  2. आठ लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल।

  3. रविवार दोपहर हुई घटना, बचाव कार्य जारी।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के फोशान शहर में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे के करीब की है। फोशान, ग्लांवडोंग प्रांत में स्थित है।

चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। 

 न्यूज एजेंसी PTI से मिले इनपुट के अनुसार

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान अचानक हुआ विस्फोट, मजदूर की मौत; मामले की जांच में जुटी सेना