चीन: कारखाने में गैस लीक, जहरीले धुएं से गई 8 लोगों की जान
चीन में लोहे के कारखाने में गैस रिसाव से आठ लोगों की जान चली गई।
गुआंगज़ौ,एएनआइ। दक्षिण चीन के गुआंगज़ौ प्रांत में एक लोहे के कारखाने में गैस रिसाव से आठ लोगों की जान चली गई। सरकार के मुताबिक यह घटना सोमवार की शाम शाहौगॉन शहर के सोंगशन आयरन कारखाने में हुई।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहरीले धुएं में सांस लेने की वजह से इनकी हालत गंभीर थी। हालांकि, अब वे खतरे से बाहर हैं। अभी तक गैस लीक होने की वजहों का पता नहीं चला है। इसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गैस लीक होने से चीन में मजदूरों की जान गई हो। पिछले साल भी गैस रिसाव से 18 लोगों की मौत हो गई थी। यूजियान काउंटी में लगभगग 55 लोग माइनिंग शिफ्ट में काम कर रहे थे तभी खदान में गैस लीक होने की घटना हो गई थी।
यह भी पढ़ें: लंदन में गैस लीक से बाल बाल बचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा