चीन में चार ब्रिटिश नागरिक समेत 16 विदेशी गिरफ्तार
मादक पदार्थो के सेवन के मामले में गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में नौ छात्र और सात शिक्षक हैं।
By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 05:21 PM (IST)
बीजिंग, आइएएनएस। चीन के जियांग्सु प्रांत में चार ब्रिटिश नागरिकों समेत 16 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य विदेशियों की नागरिकता अभी स्पष्ट नहीं हुई है। चीन की पुलिस का कहना है कि सभी विदेशी ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्होंने कौन-सी ड्रग्स ली थी।
बीबीसी के मुताबिक, मादक पदार्थो के सेवन के मामले में गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में नौ छात्र और सात शिक्षक हैं। ये सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक लैंग्वेज स्कूल एजुकेशन फर्स्ट से जुड़े बताए गए हैं। चीन की राजधानी बीजिंग स्थित ब्रिटिश दूतावास ने शुक्रवार को अपने चार नागरिकों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की।
ब्रिटिश दूतावास ने कहा कि अपने नागरिकों की गिरफ्तारी को लेकर वह चीन के अधिकारियों के संपर्क में है। गिरफ्तार किए गए ब्रिटिश नागरिकों को काउंसलर की मदद पहुंचाई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें