Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तमिल पिता, पंजाबी मां', कनाडा की नई प्रधानमंत्री के लिए अनीता आनंद का नाम क्यों सबसे आगे?

    कनाडा में पीएम की रेस में अनीता आनंद का नाम सबसे आगे है। अनीता लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने ट्रूडो सरकार में राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई हैं। अनीता आनंद प्रमुख रूप से एक उम्मीदवार के रूप में उभर रही हैं। अनीता भारतीय मूल की कनाडाई महिला हैं। उनके पीएम बनने से भारत और कनाडा के बीच के रिश्तों में सुधार हो सकता है।

    By Jagran News Edited By: Abhinav Tripathi Updated: Wed, 08 Jan 2025 06:13 PM (IST)
    Hero Image
    कनाडा की नई प्रधानमंत्री के लिए अनीता आनंद का नाम क्यों सबसे आगे? (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Who is Anita Anand: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने करीब 10 साल के शासन के बाद गत सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा उन्होंने पार्टी नेता का पद छोड़ने की भी घोषणा की। ट्रूडो के इस्तीफे के बाद उनके फैसले की दुनिया भर में चर्चा की जा रही है। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे ने एक नई राजनीतिक हल चल बढ़ा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रूडो के इस्तीफे के बाद सभी के मन में सवाल है कि आखिर कनाडा का अगला पीएम कौन होगा। इस बीच माना जा रहा है कि लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य अनीता आनंद प्रमुख रूप से एक उम्मीदवार के रूप में उभर रही हैं। अगर ऐसा होता है तो वे इस पद पर चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला और भारतीय मूल की पहली कनाडाई महिला के रूप में इतिहास बना देंगी।

    पीएम रेस में अनीता आनंद का नाम सबसे आगे

    अनीता आनंद परिवहन मंत्री और आंतरिक व्यापार मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने कनाडा के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है। कनाडा की पीएम की रेस में अनीता आनंद का नाम सबसे आगे है। अगर वह कनाडा की अगली पीएम बनती हैं तो भारत और कनाडा के बीच बिगड़े रिश्तों में सुधार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। जस्टिन ट्रूडो के शासन में दोनों देशों के बीच के रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

    अनीता आनंद के बारे में जानिए

    • अनीता आनंद भारतीय मूल की कनाडाई महिला है। वह कनाडा की लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य हैं।
    • अनीता आनंद का जन्म 20 मई 1967 को केंटविले, नोवा स्कोटिया में हुआ।
    • उनके माता- पिता भारतीय मूल के थे। पिता एस.वी. आनंद दक्षिण भारत से थे और वह एक डॉक्टर थे।
    • उनकी माता एक एनास्तेसियोलॉजिस्ट हुआ करती थीं और वह पंजाब से थीं। जानकारी के अनुसार अनीता के माता-पिता 1960 के दशक में कनाडा चले गए थे।

    अनीता आनंद ने क्वींस यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स किया हुआ है। उन्होंने डलहौजी यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कानून और प्रशासन में भी विशेष ध्यान दिया। अपने करियर की शुरुआत अनीता आनंद ने एक वकील और प्रोफेसर के रूप में की। वह टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं।

    चर्चा में बनीं अनीता आनंद

    कनाडा की लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य अनीता आनंद इस समय कनाडा की अगली पीएम की रेस में सबसे आगे हैं। वह इस समय कनाडा की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्ति बन चुकी हैं। जस्टिन ट्रूडो के शासन में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

    बता दें कि अनीता आनंद की शादी जॉन से हुई है। जॉन एक प्रोफेसर हैं और उनके चार बच्चे भी हैं। अनीता आनंद ने साल 2019 में ओकविले से सांसद का चुनाव जीता था। इसके बाद वह जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी की सरकार में शामिल हो गईं।

    कनाडा में भारतीयों की संख्या अधिक

    गौरतलब है कि कनाडा में भारतीय लोगों की संख्या ज्यादा है। इस वजह से अनीता आनंद का नाम पीएम की रेस में आने से भारतीय मूल के लोगों के लिए ये गर्व का विषय है। अनीता ने अपनी मेहनत की बदौलत ही कनाडा की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनीता आनंद अगर कनाडा की पीएम बनती हैं तो यह वैश्विक स्तर पर एक बड़ा कदम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: अब कौन संभालेगा कनाडा की सत्ता? छह दावेदारों के नाम टॉप पर, 2 भारतीय भी शामिल