Shooting in Canada: ओट्टावा में कनाडाई संसद गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल
कनाडा की राजधानी ओट्टावा में गोलीबारी की खबर है। इसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना कनाडाई संसद के पास हुआ है।
ओट्टावा, एएनआइ। कनाडा की राजधानी ओट्टावा में गोलीबारी से देश में सनसनी मच गई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना कनाडाई संसद के पास हुआ है। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उसे चार लोग घायल मिले, जिनको गोली लगी थी। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस के अनुसार निशाना बनाकर गोली चलाई गई।
इस हमले में एक 15 वर्ष के बच्चे को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य को भी अस्पतालों में ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह घटना संसद मार्ग के पास गिल्मर स्ट्रीट पर सुबह 7:30 बजे हुई। पुलिस ने एक ट्वीट करके इस क्षेत्र में आने से बचने की सलाह दी है।
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना पर दुख जताया
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'मैंने आज सुबह ओट्टावा के मेयर जिम वॉटसन के साथ ओटावा में हुई गोलीबारी की चल रही जांच के बारे में जानकारी ली। इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ मैं खड़ा हूं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होंगे। मैं इस घटना के बाद तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए पुलिस और पैरामेडिक्स को धन्यवाद देना चाहता हूं।
संदिग्ध के बारे में पुलिस के पास जानकारी नहीं
ओट्टावा पुलिस मेजर क्राइम यूनिट अपने जांचकर्ताओं को संदिग्ध की पहचान करने के लिए जनता से मदद मांगी है। एक बयान में उन्होंने कहा कि इस समय संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है। जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि इस घटना की वजह से कोई राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
अक्टूबर 2014 में कनाडा के संसद भवन पर हमला किया था
बुधवार की घातक गोलीबारी कनाडाई संसद से लगभग आधे मील की दूरी पर हुई। यहां अक्टूबर 2014 में एक बंदूकधारी ने कनाडा के संसद भवन पर हमला किया था। इस दौरान उसने पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक सैनिक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंदूकधारी की पुलिस ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें: VIDEO: जब टेकऑफ करते समय विमान के पहिये में लगी आग और निकल गया पहिया