कनाडा में रिश्तेदार ने भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या की, शव को भारत लाने की तैयारी
पंजाब के बरनाला जिले के भट्टल गांव से हरमनजोत सिंह भट्टल शिक्षा वीजा पर दिसंबर 2018 में कनाडा आया था। वह अपने माता-पिता की एक मात्र संतान था। वह उत्तरी अल्बर्टा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में पढ़ रहा था और मां के रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ था।
टोरंटो, आइएएनएस। कनाडा में 43 वर्षीय व्यक्ति को अपने 19 वर्षीय रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या और अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास करने का आरोपित किया गया है। एडमनटन में गुमदुर सिंह बरार ने अपने रिश्तेदार हरमनजोत सिंह भट्टल की हत्या कर दी और अपनी पत्नी सतवीर कौर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे फर्स्ट डिग्री हत्या और हत्या के प्रयास का आरोपित बनाया गया है।
पंजाब के बरनाला जिले के भट्टल गांव से हरमनजोत सिंह भट्टल शिक्षा वीजा पर दिसंबर 2018 में कनाडा आया था। वह अपने माता-पिता की एक मात्र संतान था। वह उत्तरी अल्बर्टा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में पढ़ रहा था और मां के रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ था। आरोपित का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। उसने उस वाहन पर गोली चला दी जिसमें उसकी पत्नी भट्टल के साथ यात्रा कर रही थी। भट्टल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सतवीर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। भट्टल और सतवीर को गोली मारने के बाद गमदुर घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। भट्टल के शव को भारत भेजे जाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।